आज की ताजा खबर 28 सितंबर 2025: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: तमिलनाडु- एक्टर विजय थलपति की रैली में भगदड़ से 39 मौतें होने की सूचना है और 51 लोग ICU में है। यह पूरी घटना 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से भीड़ के बेकाबू होने की वजह से हुई थी।
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Aaj Ki Taza Khabar: तमिलनाडु- एक्टर विजय थलपति की रैली में भगदड़ से 39 मौतें होने की सूचना है और 51 लोग ICU में है। यह पूरी घटना 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से भीड़ के बेकाबू होने की वजह से हुई थी। पीएम मोदी आज रेडियो पर आज मन की बात का 126 वां कार्यक्रम करेंगे। BCCI के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इसे लेकर कहा, उनके साथ विविध विषयों पर गहन चर्चा हुई।

शेर की खाल पहनने से गीदड़ शेर नहीं बन जाता: एकनाथ शिंदे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के UNGA भाषण पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "शेर की खाल पहनने से गीदड़ शेर नहीं बन जाता, शेर तो एक ही है और उस शेर का नाम नरेंद्र मोदी है।पाकिस्तान को अपनी हद में रहना चाहिए।

बिहार में बह रही विकास की गंगा: नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, उनके (तेजस्वी यादव) पिता जी(लालू यादव) और माता जी के समय में 2,000-2500 करोड़ रुपए का बजट होता था और अब 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट बिहार सरकार का है...बिहार में विकास की गंगा बही है और उससे बिहार की प्रगति हुई है।

पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे अन्नामलाई

भाजपा नेता के. अन्नामलाई सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां करूर भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है।

बरेली में पुलिस ने उपद्रवियों के पास बरामद किए कारतूस और तमंचा

बरेली एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद जो उपद्रव हुआ था, उसमें 15 उपद्रवियों को आज हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है। इनके पास से ईंट-पत्थर के टुकड़े, कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ है।

जापानी औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिले नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में कार्यरत जापानी औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मानेसर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सी एंड डी कचरे से टाइलें बनाने के लिए होंडा कंपनी के साथ एक संयंत्र के लिए समझौता पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत में बढ़ती जा रही है भीड़ के कुचले जाने से लोगों की जान जाने की घटनाएं: कार्ति चिदंबरम

करूर भगदड़ पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "यह बेहद दुखद और पीड़ादायक है। भारत में भीड़ के कुचले जाने से लोगों की जान जाने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिन लोगों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था, वे लापरवाह प्रतीत होते हैं। यह ध्यान देने योग्य बात है कि आयोजकों के पास भीड़ को नियंत्रित करने की प्रशासनिक क्षमता का अभाव था।

बेंगलुरु में इंडिया की जीत के लिए हवन

बेंगलुरु में टीम इंडिया की जीत के लिए लोगों ने हवन और पूजा की। भारत आज दुबई में एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

भोपला में होती है 50% फिल्मों की शुटिंग: रवि किशन

भाजपा नेता रवि किशन ने भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कहा कि 50% फिल्मों की शुटिंग यहीं होती है। मैंने मुख्यमंत्री से बात भी की थी कि यहां एक फिल्म स्टूडियो बनाया जाए। ये कलाकारों की धरती है। यहां बहुत शानदार कलाकार हैं।

हम जहां भी गए, वहां हमने खुशी देखी: GST बदलाव को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "हम जहां भी समाज के किसी भी वर्ग के पास गए, वहां हमने खुशी देखी और चूंकि डोडा का समाज बहुआयामी है, इसलिए यहां कोई भी वर्ग ऐसा नहीं था जिसकी GST के बारे में अलग राय हो, समाज का हर वर्ग सर्वसम्मति से इसका स्वागत कर रहा है।"

करूर भगदड़ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने युवाओं से की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने करूर भगदड़ पर कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इसमें कई युवाओं की जान चली गई। मुझे इस पर बहुत दुख है। मैं लोगों से विनम्र निवेदन करता हूं कि जब वे इतनी बड़ी भीड़ में हों तो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पहले यह बेंगलुरु में हुआ और अब करूर में। ऐसा नहीं होना चाहिए। लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।"

RJD नेता तेजस्वी यादव CM से पूछा विजन, बोले- कहां से आएगा इतना पैसा

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "विगत दिनों में मुख्यमंत्री और सरकार द्वारा कई घोषणाएं की गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा कुल मिलाकर 7 लाख 8 हजार 729 करोड़ की घोषणा की गई है। मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि उनका विजन क्या है? आपके पास 1 लाख करोड़ नहीं है और आपने 7 लाख करोड़ से अधिक की बातें कर दी है। ये पैसा कहां से आएगा? बिहार का राजस्व सृजन क्या है? डबल इंजन वाले इस बार डबल रफ्तार से हारने जा रहे हैं। ये घोषणाएं डर है।"

करूर भगदड़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50 हजार दिए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

PM मोदी के 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह को किया याद

मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। भगत सिंह लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

तमिलनाडु भगदड़ में बड़ी कार्रवाई: विजय की पार्टी के नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

अभिनेता विजय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी टीम के साथ बैठक की। भगदड़ में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने विजय की पार्टी टीवीके के नेताओं आनंद और निर्मल कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है।

गजवा-ए-हिंद भारत की धरती पर नहीं होगा- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कुछ लोग भारत में रहते हैं, लेकिन गजवा-ए-हिंद का नारा देकर भारत के अंदर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। गजवा-ए-हिंद भारत की धरती पर नहीं होगा, भारत की धरती महापुरुषों की भूमि है, यह देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुषों के आदर्शों से संचालित होगी। गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना, इसके बारे में सपना देखना भी जहन्नुम में जाने का टिकट बन जाएगा।

बरेली हिंसा को लेकर अभी तक 49 आरोपी पकड़े गए

यूपी के बरेली में हुई हिंसा के मामले में अब तक कुल 49 आरोपी गिरफ्तार कि जा चुका है।

जयपुर में आयोजित नमो युवा रन में बड़ी संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में आयोजित नमो युवा रन पर कहा, "बड़ी संख्या में लोगों को भाग लेते देखकर बहुत अच्छा लगा। न केवल बच्चे, बल्कि बुजुर्ग, महिलाएं, हर उम्र के लोग बड़ी संख्या में मैराथन में शामिल हुए। हम सभी को फिट रहना चाहिए, अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। रोज़ाना व्यायाम करना चाहिए। साथ ही साफ़-सफ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए।

चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें फैलाते- बिहार BJP अध्यक्ष

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "जब चुनाव नजदीक आते हैं, तो राजनीतिक दल तरह-तरह की अफवाहें और भ्रम फैलाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ा समाज और दलित समाज के लिए आज तक किए गए कार्यों को समाज कभी नहीं भूल सकता।"

करूर में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे

करूर में तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे, जहां करूर भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है और पोस्टमॉर्टम के बाद पीड़ितों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। कल TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

करूर में हुई भगदड़ पर भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन का बयान

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ पर, भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, "जो भी मदद की जरूरत होगी, हम करेंगे। मैं अनुरोध करना चाहती हूं कि इसे सनसनीखेज बनाने के बजाय, हम सब समझदारी से काम लें। चाहे उन्हें रक्त की जरूरत हो या किसी भी तरह की चिकित्सा सहायता की, या परिवार को सहायता की जरूरत हो, हमने अपने जिला अध्यक्ष और आस-पास के जिलों के अध्यक्षों से भी अनुरोध किया है कि वे उनकी हर संभव मदद करें। मैं सुबह-सुबह करूर पहुंच गई हूं।

तमिलनाडु भगदड़ में 39 की मौत, 95 लोग घायल- स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार

तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ पर राज्य के स्वास्थ्य सचिव पी. सेंथिल कुमार बोले-हादसे में 39 की मौत, 95 लोग अस्पताल में भर्ती है।

करूर भगदड़ पीड़ितों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जा रहे

तमिलनाडु के करूर वीडियो सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से है, जहां करूर भगदड़ की घटना के पीड़ितों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अनुसार, कल TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

करूर में हुई भगदड़ के बाद एक्टर विजय थलापति का पहला बयान सामने आया

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके दुख जाहिर किया है।

सीएम स्टालिन बोले घटना की सच्चाई सामने आने के बाद एक्शन लेंगे

तमिलनाडु में नेता से अभिनेता बने थलपति विजय की रैली में हुई घटना के बाद घायलों से मिलने सीएम स्टालिन करूर हॉस्पिलट पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे यहां पर बहुत दुख से साथ खड़ा है। घटना हुई है उसके बारे में बताना भी मुश्किल है। इसकी पूरी सच्चाई जांच में सामने आएगी। मैं कुछ भी राजनैतिक रूप से नहीं कहना चाहता। एक बार सच्चाई सामने आएगी, तो फिर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं से यौन शोषण का आरोपी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार

मैनेजमेंट की दर्जनों छात्राओं से यौन शोषण के आरोप में स्वामी चैतन्यानंद गिरी को यूपी के आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

तमिलनाडु के करूर भगदड़ की घटना के पीड़ितों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे

तमिलनाडु के करूर भगदड़ की घटना के पीड़ितों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अनुसार, कल TVK(तमिलनाडु वेत्री कझगम) प्रमुख और अभिनेता विजय के एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ की घटना में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com