Nashik News: त्र्यंबकनगरी में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, वीआईपी दर्शन बंद; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Trimbakeshwar Mahashivratri Crowd: महाशिवरात्रि के अवसर पर नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और कपालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, VIP दर्शन बंद कर विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की गई।
Kapaleshwar temple Nashik news
Jyotirlinga darshan arrangements (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Religious Event 2026: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नासिक जिले के सभी शिवालय शिवभक्तों की भारी भीड़ से सराबोर हैं। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर में रविवार तड़के चार बजे से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की लंबी कतारों के कारण पूरी त्र्यंबकनगरी ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठी है।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध

शनिवार को ही त्र्यंबकेश्वर में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे और रविवार को यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए देवस्थान ट्रस्ट ने महाशिवरात्रि के दौरान वीआईपी दर्शन पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। मंदिर सोमवार रात 9 बजे तक लगातार खुला रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को लगातार चार दिनों तक दर्शन की सुविधा मिल सकेगी।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और कपालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

महाशिवरात्रि पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर और कपालेश्वर मंदिर में आस्था का जनसैलाब

प्रशासन के अनुसार, भक्तों को पूर्व द्वार की दर्शन दीर्घा से प्रवेश दिया जा रहा है। 14 से 16 फरवरी तक स्थानीय निवासियों के लिए सुबह 10:30 बजे तक आधार कार्ड दिखाकर पश्चिम द्वार से प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई है। दर्शन के बाद निकास दक्षिण द्वार से किया जा रहा है।

त्र्यंबकेश्वर में विशेष अनुष्ठान और ‘अघोर नृत्य’

रविवार दोपहर 3 बजे श्री त्र्यंबकराज की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीर्थराज कुशावर्त पर विधि-विधान से पूजा के बाद रात में मंदिर में महापूजा आयोजित होगी। पालकी समारोह के दौरान मंदिर प्रांगण में ‘शिव तांडव ग्रुप’ द्वारा अघोर नृत्य की विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।

कपालेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नासिक के प्रसिद्ध कपालेश्वर मंदिर में भी तड़के से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय सुबह 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक निर्धारित किया है। शाम 4:00 बजे कपालेश्वर महादेव की पालकी निकाली जाएगी।

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और कपालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

देशभर में भक्ति का माहौल

महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिव मंदिरों को आकर्षक फूलों और विद्युत रोशनी से सजाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें।

Navbharat Live
navbharatlive.com