IND vs PAK: क्या बारिश धुला देगी महामुकाबला? जानें रिजर्व डे को लेकर क्या है ICC का सख्त नियम

ICC Rules: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कुछ ही देर में कोलंबो में शुरू होना है। यदि बारिश की आशंका बनी हुई है। ऐसे में सवाल है कि अगर आज मैच नहीं हुआ तो क्या इसे अगले दिन रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
IND vs PAK: भारत अपने चिर-प्रतिद्वदी पाकिस्तान खिलाफ फाइनल में फिर भिड़ेगा, जानिए इसके पीछे का समीकरण
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

IND vs PAK, Weather Report: टी20 विश्व कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है। हमेशा की तरह इस हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि मैच से पहले मौसम को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि कोलंबो में हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। अनुमान है कि बारिश की संभावना बहुत ज्यादा नहीं, बल्कि सीमित है। इसके बावजूद अगर मौसम ने साथ नहीं दिया तो मैच पर असर पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे रखा गया है और आईसीसी के नियम क्या कहते हैं।

तीसरे मैच के लिए तैयार टीम इंडिया

भारतीय टीम अपने तीसरे मुकाबले के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में अमेरिका को हराया गया और उसके बाद नामीबिया को भी शिकस्त दी गई। अब टीम की नजर पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर है। खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है और टीम लय में दिखाई दे रही है। मौसम को लेकर हल्की चिंता जरूर है, लेकिन फिलहाल मुकाबला तय समय पर कराने की तैयारी है।

बारिश हुई तो क्या होगा

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान करीब आठ से दस प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। अगर हल्की बारिश होती है तो प्रयास रहेगा कि ओवर घटाकर भी मैच पूरा कराया जाए। नियमों के मुताबिक किसी भी टी20 मैच में परिणाम के लिए कम से कम छह ओवर का खेल होना जरूरी है। यदि बारिश इतनी ज्यादा हो जाए कि छह ओवर भी संभव न हों, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा। लीग चरण और सुपर 8 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है। यानी मैच रद होने की स्थिति में अगले दिन दोबारा खेल नहीं होगा।

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अलग नियम

आईसीसी ने लीग और सुपर 8 चरण के लिए रिजर्व डे नहीं रखा है, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए अलग व्यवस्था है। अगर इन अहम मैचों में बारिश बाधा डालती है तो अगले दिन रिजर्व डे पर खेल पूरा कराया जाएगा। फिलहाल भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कोई अतिरिक्त दिन तय नहीं है। हालांकि बड़े टूर्नामेंट के दौरान परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी संभव रहते हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक नियम यही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com