विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की उदयपुर में होगी शादी, ग्रैंड रिसेप्शन में लगेगा सितारों का मेला

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Relationship: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 26 फरवरी को उदयपुर में शाही शादी की चर्चा है। निजी समारोह के बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा।
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Marriage Update Udaipur Royal Wedding Hyderabad Reception
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस साल 26 फरवरी को उदयपुर के एक शाही महल में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि, अब तक कपल की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों का दावा है कि शादी बेहद निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। महल को सादगी और रॉयल थीम के साथ सजाया जा रहा है। समारोह को पूरी तरह गोपनीय रखने की तैयारी है, ताकि यह पल सिर्फ अपनों के बीच खास बना रहे। उदयपुर में शादी के बाद मार्च में हैदराबाद में भव्य रिसेप्शन की तैयारी है। बताया जा रहा है कि 4 मार्च को शहर के बड़े कन्वेंशन सेंटर में यह आयोजन हो सकता है। इस मौके पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड के कुछ नामचीन सितारे भी शामिल हो सकते हैं।

गुपचुप सगाई की चर्चा

खबरें यह भी हैं कि विजय ने खुद रेवंथ रेड्डी को शादी का न्योता दिया है। गेस्ट लिस्ट में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा समेत कई बड़े अभिनेता, निर्माता और विजय के करीबी दोस्त शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने अक्टूबर 2025 में चुपचाप सगाई कर ली थी। हालांकि, इस खबर पर भी कपल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जहां शादी निजी रहेगी, वहीं रिसेप्शन को भव्य बनाने की योजना बताई जा रही है।

60 करोड़ का ऑफर ठुकराया

चर्चा है कि एक बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने शादी के एक्सक्लूसिव प्रसारण के लिए 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने इसे ठुकरा दिया। वे इस खास पल को निजी रखना चाहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा हाल ही में फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं रश्मिका की पिछली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ रही। अब फैंस को इंतजार है कि क्या यह चर्चित जोड़ी सच में फरवरी में शादी के बंधन में बंधेगी या यह महज अटकलें साबित होंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com