- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Cm Mk Stalin Opposing Hindi Union Education Minister Dharmendra Pradhan Hit Back
स्टालिन क्यों कर रहे हैं हिंदी का विरोध? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताई इसके पीछे की वजह
- Written By: अर्पित शुक्ला
M. K. Stalin: हिंदी का विरोध ना सिर्फ तमिलनाडु बल्कि साउथ के कई राज्यों में होता रहा है। हालांकि, एम.के. स्टालिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति की आड़ में केंद्र सरकार पर लगातार हिंदी थोपने को लेकर जुबानी हमले कर रहे हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति हिंदी नहीं थोपेगी, तमिलनाडु का दावा निराधार और राजनीतिक : शिक्षा मंत्री प्रधान
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) राज्यों पर हिंदी नहीं थोपेगी और इस संबंध में तमिलनाडु के विरोध के पीछे ‘‘राजनीतिक कारण” हैं। प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने एनईपी-2020 में कभी नहीं कहा कि केवल हिंदी होगी। हमने केवल यह कहा है कि शिक्षा मातृभाषा पर आधारित होगी, तमिलनाडु में यह तमिल होगी।”
शिक्षा मंत्री की यह टिप्पणी एनईपी और तीन भाषा नीति के कार्यान्वयन को लेकर तमिलनाडु सरकार और केंद्र में टकराव के बीच आई है। प्रधान ने कहा, ‘‘मैं कुछ लोगों की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का जवाब नहीं देना चाहता।
क्या बोले प्रधान?
एनईपी-2020 भारत की विभिन्न भाषाओं पर केंद्रित है, चाहे वह हिंदी हो, तमिल हो, उड़िया हो या पंजाबी। सभी भाषाओं का समान महत्व है। तमिलनाडु में कुछ लोग राजनीति के कारण इसका विरोध कर रहे हैं।” तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को कहा था कि कृत्रिम मेधा (एआई) के युग में स्कूलों में किसी भी भाषा को तीसरी भाषा के रूप में लागू करना अनावश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
मैं जिम्मेदारी लेता हूं, इसे ठीक करेंगे… CBSE मामले पर धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, विपक्ष पर साधा निशाना
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
चुनाव में हार के बाद छलका CM स्टालिन का दर्द, जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, बोले- उठाते रहेंगे आपकी आवाज
उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उन्नत अनुवाद तकनीक पहले ही भाषा संबंधी बाधाओं को तुरंत दूर कर देती है। छात्रों पर अतिरिक्त भाषाओं का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।”
राजनीति की अन्य सभी रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भाषाओं को खत्म करने का आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर CM स्टालिन ने लिखा कि हिंदी ने भोजपुरी, अवधी, ब्रज और गढ़वाली सहित कई भारतीय भाषाओं को “निगल” लिया है, जो अब जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित एक पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘हम हिंदी थोपने का विरोध करेंगे। हिंदी मुखौटा है, संस्कृत छिपा हुआ चेहरा है।” सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आरोप लगाया है कि केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में तीन-भाषा फार्मूले के माध्यम से हिंदी को थोपने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस आरोप का खंडन किया है। वहीं इस मुद्दे पर बीजेपी ने स्टालिन के बयान को ही मूर्खतापूर्ण बताया।
Tamil nadu cm mk stalin opposing hindi union education minister dharmendra pradhan hit back
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














