-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Waqf Amendment Hearing Government Said Waqf Is Not A Part Of Islam
‘वक्फ न इस्लाम का हिस्सा न मौलिक अधिकार’,सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने रखा अपना पक्ष, कहा- 97 लाख लोगों से ली राय
- Written By: अक्षय साहू
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वक्फ एक इस्लामी अवधारणा है पर यह इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है। दान की अवधारणा हर धर्म में मौजूद है, हिंदू, सिख और ईसाई धर्म में भी, लेकिन किसी भी धर्म में इसे जरूरी नहीं बताया गया।

वक्फ पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन कानून को चुनौती देने वाली दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई में बुधवार (21 मई, 2025) को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखा। केंद्र सरकार ने दावा किया कि वक्फ इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है और न ही इसके पास संविधान के तहत कोई मौलिक अधिकार है।
मंगलवार को याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और राजीव धवन ने दलीलें दी थीं। वहीं बुधवार को केंद्र का पक्ष रखने के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सुप्रीम कोर्ट में आए। एसजी तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश भूषण रामाकृष्ण गवई और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच के सामने याचिकाकर्ताओं की उस शिकायत पर जवाब दिया, जिसमें कहा गया कि नया वक्फ कानून संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लंघन करता है।
इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं
मेहता ने कहा, जब तक मैंने इसके बारे में रिसर्च नहीं की थी तब तक मुझे नहीं पता था कि वक्फ एक इस्लामी अवधारणा है, लेकिन यह इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि दान की अवधारणा हर धर्म में मौजूद है। ईसाई धर्म में भी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट कहता है कि किसी के लिए भी यह जरूरी नहीं है। तुषार मेहता ने कहा कि हिंदुओं में भी दान देने जैसी चीजें हैं और सिख धर्म में भी ऐसा ही है, लेकिन किसी भी धर्म में इसे जरूरी नहीं बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
उन्होंने कहा कि, अगर मान लें कि मुस्लिम समुदाय के ज्यादातर लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और वे वक्फ नहीं कर पाते हैं, तो क्या वे मुस्लिम नहीं होंगे। यह सुप्रीम कोर्ट की ओर से किया गया एक परीक्षण है, यह निर्धारित करने के लिए कि कोई प्रथा आवश्यक धार्मिक प्रथा है या नहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म में चैरिटी करना जरूरी नहीं है, इसी तरह इस्लाम में वक्फ है।
97 लाख लोगों से ली राय
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस विषय पर 97 लाख से अधिक लोगों से सुझाव प्राप्त हुए, और कई स्तरों पर मीटिंग्स आयोजित की गईं जिनमें इन संशोधनों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमने 25 वक्फ बोर्डों से राय ली, जिनमें से कई ने खुद आकर अपनी बातें रखीं। इसके अलावा राज्य सरकारों से भी सलाह-मशविरा किया गया।
Supreme court waqf amendment hearing government said waqf is not a part of islam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 09:14 AMExplainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Jul 02, 2026 | 09:13 AMमंदसौर में गुरुग्राम पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी बाप-बेटे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Jul 02, 2026 | 09:12 AMसीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














