-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Supreme Court Dismissed Petition Seeking Fir Against Justice Yashwant
जस्टिस यशवंत वर्मा कैशकांड में दिलचस्प मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की FIR की मांग वाली याचिका; कहा- पीएम…
- Written By: Saurabh Pal
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। मामले की सुनवाई सीजेआई गवई और गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच कर रही थी।

जस्टिस यशवंत वर्मा, सुप्रीम कोर्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा कैशकांड मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जज के घर मिले कैश मामले में FIR की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। कहा ये मामला प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पास है। आप पहले जाकर उनसे गुहार लगाएं। इसके बाद हमारे पास आएं।
राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जज के घर मिले कैश पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा था कि मामला चार दिन सामने आया है। अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। इतना ही नहीं बीते 2 दिन पहले उन्होंने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ FIR होनी चाहिए।
स्टोर रूम में मिले थे कई करोड़
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
सुप्रीम कोर्ट पहुंची JPSC परीक्षा धांधली की गूंज, CBI जांच और पेपर रद्द करने की मांग वाली याचिका दाखिल
अभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
नशे में धुत मर्सिडीज चालक ने दिल्ली में मचाया तांडव, मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की बेंच कर रही थी। मुकदमा दर्ज करने की मांग वाली याचिका एवोकेट मैथ्यूज नेडुमपारा ने लगाई थी। गौरतलब है कि लुटिंयस दिल्ली स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में 14 मार्च की रात को आग लग गई थी। उनके घर में के स्टोर रूम से 500-500 रूपये के जले नोटों के भरे बंडलों से बोरे मिले थे। बताया जा रहा है कि जले हुए नोट कई करोड़ थे।
CJI ने PM-राष्ट्रपति को रिपोर्ट सौंपी
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेज दी है। सुप्रीम कोर्ट की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 3 मई 2025 को तैयार की गई इस रिपोर्ट के साथ जस्टिस वर्मा का 6 मई का जवाब भी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा गया है।
तीन जजों की कमेटी ने मामले की जांच की
मामला सार्वजनिक हुआ तो आनन-फानन में तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद 22 मार्च को इस मामले में सीजेआई ने जांच समिति बनाई थी, जिसमें पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागु, हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट की जस्टिस अनु शिवरामण शामिल थीं। कमेटी ने 3 मई को रिपोर्ट तैयार की और 4 मई को CJI को सौंपी थी।
दिल्ली से इलाहाबाद हुआ ट्रांसफर
कैशकांड के समय जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। दिल्ली हाईकोर्ट से पहले वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में थे। नोट मिलने के एक से दो दिन बाद उनका पुनः इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया, जिसका इलाहाबाद बार एसोसिएशन विरोध किया था।
Supreme court dismissed petition seeking fir against justice yashwant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AM15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
Aug 10, 2026 | 09:33 AMरीवा से भोपाल और कोलकाता की हवाई सेवा शुरू, विंध्य को मिली नई उड़ान, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Aug 10, 2026 | 09:30 AMएक तीर एक कमान विश्व के आदिवासी एक समान; जय सेवा, जय बिरसा मुंडा के उद्घोष से गूंजा गोंदिया शहर
Aug 10, 2026 | 09:19 AMExplainer: झारखंड में महासंग्राम की तैयारी में छात्र! अब तक क्यों प्रोटेस्ट खत्म नहीं करा पाई सरकार?
Aug 10, 2026 | 09:14 AMFCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप
Aug 10, 2026 | 09:10 AMसागर में ट्रेन आने से पहले QRF जवानों ने ट्रैक से हटाया लोडेड ट्रक, टली बड़ी रेल दुर्घटना
Aug 10, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














