-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Reprimanded Ed In Muda Case
सिद्धारमैया को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की लगाई क्लास; गवई बोले- मुंह मत…
- Written By: Saurabh Pal
MUDA केस में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जमकर फटकार लगाई है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस गवई की बेंच ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई चुनाव तक लड़ी जानी चाहिए। इसमें एजेंसियों का उपयोग ठीक नहीं।

सिद्धारमैया और सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन पर विपक्षी नेता अक्सर सवाल उठाते हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाते हुए तीखी टिप्पणी की है। एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई गवई की बेंच ने कहा कि राजनीतिक लड़ाइयां चुनाव में लड़ी जानी चाहिए। जांच एजेंसियों के जरिए नहीं। इस तरह से ईडी का इस्तेमाल क्यों हो रहा है।
यह केस कांग्रेस नेता व कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी पत्नी बीएम पार्वती से जुड़ा है। ईडी ने सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती को मैसूर अर्बन डेवलपमेंट बोर्ड (MUDA) केस में समन भेजा था। ईडी के इस समन को कर्नाटक हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया तो ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई।
सुप्रीम कोर्ट से ईडी का समन खारिज
MUDA केस की सुनवाई चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच कर रही थी। इस दौरान सीजेआई गवई ने कहा कि हमारा मुंह मत खुलवाइए। नहीं तो हम ईडी के बारे में तीखी टिप्पणियां करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे पास महाराष्ट्र का कुछ अनुभव है। आप देश भर में इस हिंसा को मत फैलाइए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ईडी का समन खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
सुप्रीम कोर्ट पहुंची JPSC परीक्षा धांधली की गूंज, CBI जांच और पेपर रद्द करने की मांग वाली याचिका दाखिल
अभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
क्या है पूरा मामला
वर्ष 1992 में अर्बन डेवलपमेंट संस्थान मैसूर या अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) ने रिहायशी इलाके विकसित करने के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की थी। इसके बदले में MUDA की इंसेंटिव 50:50 स्कीम के तहत जमीन मालिकों को विकसित भूमि में 50% साइट या एक वैकल्पिक साइट दी गई।
ये भी पढ़ें-‘विजयोत्सव है संसद का मानसून सत्र’, PM मोदी बोले- दुनिया ने देखी भारत की ताकत
सिद्धारमैया पर क्या है आरोप?
आरोप है कि सिद्धारमैया की पत्नी को जो जमीन मुआवजे के रूप में MUDA विजय नगर में दी, उसकी कीमत कसारे गांव की जमीन से बहुत ज्यादा है। स्नेहमयी कृष्णा नामक व्यक्ति ने सिद्धारमैया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। स्नेहमयी का आरोप है कि सिद्धारमैया 1998 से लेकर 2023 तक डिप्टी सीएम या सीएम जैसे प्रभावशाली पदों पर रहे। उन्होंने अपने पावर का इस्तेमाल कर दस्तावेजों में हेरफेर कर MUDA की साइट्स को अपनी पारिवारिक संपत्ति का दावा किया। शिकायत में कहा गया कि सिद्धारमैया इस घोटाले से भले ही सीधे नहीं जुड़े हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पावर का इस्तेमाल कर अपने परिवार जनों को फायदा पहुंचाया है।
Supreme court reprimanded ed in muda case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














