-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Karnataka Cm Siddaramaiah Rahul Gandhi Meeting Snub Bjp Reaction Political Crisis
CM सिद्धारमैया से नहीं मिले राहुल, BJP ने कहा- पूरा गांधी परिवार कन्नड़ विरोधी
- Written By: सौरभ शर्मा
कर्नाटक के CM और डिप्टी सीएम दोनों नेता राहुल से मिलने पहुंचे थे, लेकिन दोनों ही जन की गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई। सिद्धारमैया ने मल्लिकार्जुन खड़गे से तो DK शिवकुमार प्रियंका गांधी से मिल पाए।

कर्नाटक CM सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कर्नाटक की राजनीति में हलचल लगातार तेज है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को भी राहुल से भेंट का अवसर नहीं मिला। बीजेपी ने इस घटना को सिद्धारमैया का अपमान बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। अमित मालवीय ने इसे गांधी परिवार की कन्नड़ नेताओं के प्रति पुरानी सोच से जोड़ते हुए कांग्रेस पर क्षेत्रीय नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर सिद्धारमैया का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी कर्नाटक के नेता को गांधी परिवार ने नजरअंदाज किया हो। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र पाटिल की 1989 में की गई बर्खास्तगी का उदाहरण दिया और कहा कि इसी रवैये ने कांग्रेस को कर्नाटक में कमजोर किया। उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया अब डीके शिवकुमार के पीछे छिपने को मजबूर हैं, जो खुद मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं।
Humiliation in Delhi for Karnataka CM Siddaramaiah! He travelled all the way to the capital, only to be denied an appointment by Rahul Gandhi—and has now returned without even a meeting. This isn’t the first time a Gandhi has insulted a senior leader from Karnataka. History… pic.twitter.com/mjgAdTByhD — Amit Malviya (@amitmalviya) July 11, 2025
राहुल से नहीं मिले दोनों शीर्ष नेता
कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दोनों दिल्ली पहुंचे थे। सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की, जबकि शिवकुमार ने प्रियंका गांधी से भेंट की। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिला। इससे कर्नाटक कांग्रेस में अंतरकलह की चर्चाएं अब और भी तेज हो गई हैं।
सत्ता संघर्ष या हाईकमान की रणनीति
सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से मुलाकात नहीं होने के बाद बयान दिया कि उन्होंने समय मांगा था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव हाईकमान के पास लंबित है। डीके शिवकुमार पहले ही कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है। इसके बावजूद पार्टी में अंदरूनी राजनीति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सम्बंधित ख़बरें
नड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
प्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
यह भी पढ़ें: दशकों पुरानी घटना, महीनों की रणनीति; पकड़े गए कोयंबटूर सीरियल बम धमाकों के आतंकी
सिद्धारमैया ने दावा किया कि वह पूरे कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा भी वही होंगे। दूसरी ओर, बीजेपी इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी टूट और क्षेत्रीय नेताओं की उपेक्षा के रूप में पेश कर रही है। फिलहाल, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह स्पष्ट है कि कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व और महत्व की लड़ाई अभी थमी नहीं है।
Karnataka cm siddaramaiah rahul gandhi meeting snub bjp reaction political crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर के बाद अब भोपाल में किसानों को समर्थन देने पहुंचे GEN Z, कह दी बड़ी बात; नवभारत लाइव की खास रिपोर्ट
Jul 29, 2026 | 01:56 PMचंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
Jul 29, 2026 | 01:49 PMSL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
Jul 29, 2026 | 01:49 PMकिसान आंदोलन भोपाल: सरकार के खिलाफ बढ़ता रोष, प्रदर्शनकारियों ने की बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश
Jul 29, 2026 | 01:45 PMअमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
Jul 29, 2026 | 01:45 PMलोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PMकिसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
Jul 29, 2026 | 01:44 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM













