-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Asked Central And Maharashtra Governments Why Not Consider The Judicial Implications
Supreme Court का केंद्र और राज्यों को सख्त संदेश, कहा- विशेष कानूनों पर फैसले के लिए विशेष अदालतें भी जरूरी
- Written By: सौरभ शर्मा
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि वे कानून लागू होने के बाद कानूनों के न्यायिक प्रभावों विचार क्यों नहीं करते। यदि मामलों का जल्दी निराकरण हो तो निपटान के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र और राज्यों को सख्त संदेश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने विशेष कानूनों के तहत दर्ज गंभीर मामलों की धीमी सुनवाई पर चिंता जताते हुए केंद्र और राज्यों को दो टूक कहा है कि त्वरित न्याय के लिए विशेष अदालतों की स्थापना अब जरूरी हो गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब विशेष कानूनों को लागू किया जाता है तो उनके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए न्यायिक ढांचे को भी मजबूत करना जरूरी है। कोर्ट ने पूछा कि जब मामलों का भार बढ़ रहा है, तो सरकारें अब तक न्यायिक असर का मूल्यांकन क्यों नहीं कर रही हैं। इससे न केवल न्याय प्रक्रिया लंबी होती है, बल्कि कानून के मकसद पर भी असर पड़ता है।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एक नक्सल समर्थक की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। राज्य में हुए एक विस्फोट के बाद उस पर मामला दर्ज किया गया था जिसमें त्वरित प्रतिक्रिया दल के 15 पुलिसकर्मी मारे गए थे। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजकुमार भास्कर ठाकरे ने NIA द्वारा दायर हलफनामे का हवाला दिया। पीठ ने 9 मई के अपने आदेश में कहा, हमारा मानना है कि जब विशेष कानूनों के तहत मुकदमे चलाए जाने हैं, तो केंद्र या राज्यों के लिए कानून के विधायी उद्देश्य को प्राप्त करने व त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे के साथ विशेष अदालतें स्थापित करें।
न्यायिक ढांचा मजबूत किए बिना विशेष कानून बेअसर
सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर आप विशेष कानूनों के तहत मुकदमे चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए विशेष अदालतें और पर्याप्त जजों की नियुक्ति अनिवार्य है। अदालत ने यह बात महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले से जुड़े एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कही। कोर्ट ने सवाल उठाया कि सरकार ऐसे संवेदनशील मामलों के लिए विशेष अदालतें क्यों नहीं स्थापित कर रही है, जबकि ये केस गंभीर सामाजिक और राष्ट्रीय प्रभाव छोड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का काउंटर, कही बेतुकी बात, बोले- इज्जत बचाने की कोशिश में लगे हैं PM मोदी
केंद्र और महाराष्ट्र से दो हफ्ते में जवाब तलब
शीर्ष अदालत ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से पूछा कि वे यह आकलन क्यों नहीं करते कि किसी विशेष कानून के लागू होने के बाद न्यायिक प्रणाली पर उसका क्या असर हो रहा है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मौजूदा जजों पर अतिरिक्त बोझ डालने से मुकदमों की त्वरित सुनवाई संभव नहीं है। न्यायिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नई अदालतें और पर्याप्त जज होने चाहिए, ताकि विशेष कानून अपने उद्देश्य में सफल हो सकें।
Supreme court asked central and maharashtra governments why not consider the judicial implications
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMसीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
Jul 11, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














