- Hindi News »
- India »
- Sonam Wangchuks Wife Geetanjali Angmo Expressed Her Anger Over The Allegations Against Her Husband
पति पर लगे आरोपों पर फूटा वांगचुक की पत्नी का गुस्सा, बोलीं-जब अवॉर्ड मिला था, तब क्या सरकार अंधी थी
Geetanjali Angmo: सोनम वांगचुक पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनकी पत्नी गीतांजलि एंगमो ने जमकर हमला बोला है। उनका कहना है, जब उन्हे अवॉर्ड मिल रहा था, जब यह सरकार अंधी हो गई थी।
- Written By: पूजा सिंह

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि एंगमो (सौ. सोशल मीडिया)
Sonam Wangchuk’s Wife Targeted: क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उनके खिलाफ कई थ्योरी भी चल रही हैं। उनकी पाकिस्तान यात्रा भी सवालों के घेरे में है और इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में सोनम की पत्नी गीतांजलि एंगमो ने कहा उनके पति को “राष्ट्र विरोधी” के तौर पर पेश करने के लिए झूठी बातें फैलाई जा रही हैं।
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची के विस्तार की मांग से संबंधित आंदोलन की अगुवाई करने वालों में शामिल वांगचुक को 24 सितंबर को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में शुक्रवार को लेह में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए थे। बाद में उन्हें राजस्थान के जोधपुर की एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।
गीतांजलि ने अधिकारियों को खुली बहस की दी चुनौती
गीतांजलि एंगमो ने पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारियों को आरोपों पर खुली बहस की चुनौती दी, जिसमें पाकिस्तान से संबंध रखने वाले आरोप भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि न तो वह वांगचुक से संपर्क कर पाई हैं और न ही प्रशासन ने उन्हें वांगचुक के खिलाफ आरोपों का विवरण देने वाले औपचारिक दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
33 से बढ़ाकर 37 हो जाएगी सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी
22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
BRICS 2026 Summit: सम्मेलन में आज दूसरे दिन शामिल होंगे एस जयशंकर, दुनिया के 10 बड़े नेताओं से होगी खास मुलाकात
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
पति की गिरफ्तारी पर बोली गीतांजलि
गीतांजलि ने दावा किया कि, “सोनम वांगचुक पर एनएसए लगाने की कोई जरूरत नहीं थी। वे एकतरफा बयान दे रहे हैं।” उन्होंने कहा कि वह खुद को “लगभग नजरबंद” महसूस कर रही थीं और उन्होंने अपनी बात कहने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आने का फैसला किया। एंगमो ने कहा कि लद्दाख आंदोलन को कमजोर करने के लिए यह स्थिति पैदा की गई।
गीतांजलि ने लगाए आरोप
उन्होंने दावा किया कि वांगचुक के संगठनों हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख (एचआईएएल) और लद्दाख के छात्रों के शैक्षिक व सांस्कृतिक आंदोलन (एसईसीएमओएल) ने सीबीआई और आयकर विभाग के अधिकारियों को सभी स्पष्टीकरण दस्तावेज प्रदान किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “हमारे खिलाफ साजिश रची जा रही है। हमने सीबीआई से लेकर आयकर विभाग तक के अधिकारियों को सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं, फिर भी सोनम को बदनाम किया जा रहा है, ताकि आंदोलन को कमजोर किया जा सके।”
ये भी पढ़ें : ‘पहले हमारे पैर पर गिरे थे…’, NDA नेताओं से मिले पवन सिंह, तो तेज प्रताप ने कर दिया बड़ा खुलासा
डीजीपी के आरोप पर बरसी गीतांजलि
वहीं गीतांजलि ने कहा कि कभी इसी सरकार ने सोनम वांगचुक को सम्मानित किया था। सोनम को ऊर्जा मंत्री रहे आरके सिंह से अवॉर्ड मिला था। तब क्या यह सरकार अंधी हो गई थी। गीतांजलि ने यह बात लद्दाख के डीजीपी के उस बयान पर कही, जिसके तहत उन्होंने कहा था कि पुलिस ने एक पाकिस्तानी हैंडलर को पकड़ा है, जो सोनम वांगचुक के संपर्क में था।
Sonam wangchuks wife geetanjali angmo expressed her anger over the allegations against her husband
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














