- Hindi News »
- India »
- Shashi Tharoor Says Should Learn From Rss Digvijaya Singh
दिग्गी राजा के बाद थरूर ने भी दी कांग्रेस को सीख…RSS वाले बयान का किया समर्थन, सियासी पारा हाई
Shashi Tharoor on RSS: शशि थरूर ने कहा, 'हमारा 140 वर्षों का इतिहास है, और हम इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। हम स्वयं से भी सीख सकते हैं. किसी भी पार्टी में अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है।'
- Written By: अर्पित शुक्ला

दिग्विजय और शशि थरूर (Image- Social Media)
Congress Crisis: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हाल ही में पीएम मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें मोदी नीचे बैठे हुए थे, और इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने आरएसएस की संगठनात्मक ताकत की सराहना की थी। इस पर पार्टी में हलचल मच गई थी, और दिग्विजय सिंह आलोचनाओं के केंद्र में आ गए थे। अब अपने बयान का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने गोडसे जैसे हत्यारों से कुछ भी सीखने की आवश्यकता नहीं है। दिग्विजय ने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी भाजपा या आरएसएस की विचारधारा का समर्थन नहीं किया है और वह उनके खिलाफ हमेशा लड़ते रहेंगे।
दिग्विजय के समर्थन में शशि थरूर
दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उनके बयान को पूरी संदर्भ (कॉण्टेक्स्ट) में समझा जाना चाहिए। थरूर ने कहा, “मैं भी चाहता हूं कि हमारा संगठन मजबूत हो और हमारे संगठन में अनुशासन होना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह संगठन को मजबूत करने की बात कर रहे हैं, जो सही है, और बाकी दिग्विजय को अपनी बात का जवाब खुद देना चाहिए।
दिग्विजय सिंह का बयान
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में सुधारों और सत्ता के विकेंद्रीकरण की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने इस संदर्भ में विपक्षी नेता राहुल गांधी को टैग करते हुए यह बयान दिया था। दिग्विजय सिंह ने पार्टी के संगठन को मजबूत करने की बात की थी और यहां तक कहा था कि पार्टी को वार्ड स्तर तक अपना संगठन स्थापित करना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में ऐसा कोई मजबूत संगठन नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से महाकुंभ तक…PM मोदी ने 129वें एपिसोड में बताई 2025 की उपलब्धियां
आरएसएस और मोदी का विरोध
विवाद बढ़ने के बाद दिग्विजय ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद आरएसएस और मोदी की सराहना करना नहीं था। उन्होंने कहा, “मैंने केवल संगठन की बात की थी। मैं आरएसएस और मोदी का घोर विरोधी हूं।” इस बयान ने कांग्रेस के भीतर और बाहर एक बार फिर से हलचल पैदा कर दी है, खासकर जब पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर आगे क्या निर्णय लिए जाते हैं और क्या दिग्विजय सिंह के बयान का असर पार्टी की आगामी रणनीतियों पर पड़ेगा।
Shashi tharoor says should learn from rss digvijaya singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













