- Hindi News »
- Elections »
- Tamil Nadu Assembly Election 2026 Congress List 27 Candidates
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
Tamil Nadu Election 2026: कांग्रेस ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, डीएमके गठबंधन में कांग्रेस को 28 सीटें मिलीं हैं, इस लिस्ट में कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी

राहुल गांधी और सीएम स्टालिन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Congress Candidate List Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 27 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। इनमें दुराई चंद्रसेकर, ए.एम. मुनिरथिनम, एसके अर्थानारी, एस मंगुडी और वीपी दुराई जैसे कई प्रमुख चेहरों को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में कांग्रेस, डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इस बार सीट बंटवारे में कांग्रेस के हिस्से में 28 सीटें आई हैं जो पिछले चुनाव की तुलना में तीन अधिक हैं।
इस लिस्ट को देखें तो पता चलता है कि कांग्रेस ने कई दिग्गजों पर भरोसा जताया गया है तो वहीं कुछ नए समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है। इस सूची के सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष भी चुनावी मैदान में
कांग्रेस की इस सूची में सबसे प्रमुख नाम तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वपेरुन्थागाई का है। पार्टी ने उन्हें श्रीपेरंबुदूर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह सीट कांग्रेस के लिए भावनात्मक और राजनीतिक, दोनों ही लिहाज से काफी अहम मानी जाती है। सेल्वपेरुन्थागाई को यहां से मैदान में उतारने पार्टी का रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के खुद चुनाव लड़ने से कांग्रेस पार्टी ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि वह तमिलनाडु में इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मुकाबले में उतरने के लिए तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव: ‘लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे…’, CM योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बात; कांग्रेस पर साधा निशाना
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की लिस्ट
कांग्रेस ने अपनी 27 उम्मीदवारों वाली यह लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस लिस्ट में 27 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें दूसरा बड़ा नाम पूर्व सांसद डॉक्टर ए चेल्ला कुमार का है। पार्टी ने उन्हें कृष्णागिरी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the elections to the Legislative Assembly of Tamil Nadu👇 pic.twitter.com/H3e2e2uw9x — Congress (@INCIndia) April 3, 2026
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
तमिलनाडु में कब है चुनाव?
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। राज्य की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे, जहां सत्ता हासिल करने के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक है इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन किया जाएगा।
Tamil nadu assembly election 2026 congress list 27 candidates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Akola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PM‘रामायण’ टीजर में रणबीर कपूर को दादी ने बताया “आलिया का पति”, क्यूट वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














