RSS-भाजपा की तारीफ...कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल, दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट से गरमाई सियासत

Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि 'RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नेताओं की चरणों पर बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की शक्ति है।'
digvijay singh on RSS
दिग्विजय सिंह (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Congress News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने CWC बैठक शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें मोदी लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास बैठे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "RSS का जमीनी स्वयंसेवक और बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता नीचे बैठकर सीएम और पीएम बना… यह संगठन की ताकत है।"

दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट

क्या यह कांग्रेस नेतृत्व को अप्रत्यक्ष रूप से नसीहत है? इस पोस्ट ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। क्या दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेतृत्व को यह संदेश दे रहे हैं कि पार्टी में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कैडर की कमी है? यह सवाल अब कांग्रेस के भीतर और बाहर तेजी से उठ रहा है। दिलचस्प यह है कि दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ प्रधानमंत्री मोदी को भी टैग किया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमाया है।

पोस्ट की टाइमिंग पर उठ रहे सवाल

इस पोस्ट की अहमियत और बढ़ जाती है, क्योंकि दिग्विजय सिंह ने इसे CWC की बैठक के दौरान पोस्ट किया, और वे खुद भी इस बैठक में मौजूद हैं। इस समय और संदेश के चलते यह पोस्ट राजनीतिक दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

कुछ दिन पहले कांग्रेस को दी थी नसीहत

इससे पहले 19 दिसंबर को दिग्विजय सिंह ने एक पोस्ट में राहुल गांधी को सीधे संदेश दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, "कांग्रेस पर ध्यान दीजिए। हमें व्यावहारिक विकेंद्रीकरण की कार्यशैली की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा करेंगे, लेकिन समझना यह आसान नहीं है।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com