कांग्रेस का 'संगठन सृजन' अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम

Sambhajinagar News: महाराष्ट्र कांग्रेस में 'संगठन सृजन' अभियान के तहत जिला और तालुका स्तर पर बड़े बदलाव होंगे। वरिष्ठ नेता बालासाहब थोरात के अनुसार 21 अप्रैल तक नए पदाधिकारियों के नाम तय होंगे।
Congress launches 'Sangathan Srijan' in Maharashtra to revamp its organizational structure. New district and taluka chiefs will be appointed by April 21 to boost cadre
बालासाहब थोरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Balasaheb Thorat: छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से "संगठन सृजन" नामक अभियान शुरू किया गया है।इस अभियान के तहत राज्य में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और तालुका अध्यक्ष स्तर पर व्यापक बदलाव किए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहब थोरात और हरियाणा के कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने बताया कि 21 अप्रैल तक नए जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी के नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे। बंसल नेबताया कि कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की यह प्रक्रिया बड़े स्तर पर की जा रही है।

पार्टी का दावा है कि स्वतंत्रता से पहले वर्ष 1925 में जिस तरह कांग्रेस में बड़े बदलाव किए गए थे, उसी प्रकार का संगठनात्मक पुनर्गठन इस अभियान के माध्यम से करने की योजना है। इस निर्णय के बाद छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड सहित कई जिलों में जिला और तालुका स्तर पर पदाधिकारियों में बदलाव होने की संभावना है।

पत्रकारों से बातचीत में विवेक बंसल ने कहा कि जिला अध्यक्ष का पद केवल अधिकार का नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का होता है। इसलिए यह देखने के लिए कि कौन व्यक्ति इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभा सकता है।

'मेरे नामांकन-पत्र की जांच न की जाए'

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वे छत्रपति संभाजीनगर में ठहरकर शहर और जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और उनकी राय जानेंगे उसके बाद संभावित उम्मीदवारों के नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे, हाल के वर्षों में किसी बाहरी कांग्रेस नेता का शहर में रुककर कार्यकर्ताओं से इस तरह चर्चा करना पहली बार माना जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने कहा कि "सृजन" का अर्थ ही नवनिर्माण होता है।

इस अभियान के माध्यम से पार्टी संगठन में नई ऊर्जा आएगी और विभिन्न शाखाओं को सक्रिय कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक योग्य व्यक्तियों का चयन करेंगे ताकि संगठन प्रभावी ढंग से काम कर सके।

Navbharat Live
navbharatlive.com