संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक

अमरावती में कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती और रणनीतियों पर चर्चा, नेताओं ने सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
amrawati-103
Published on
Updated on

Amravati News: कांग्रेस के आदेशानुसार पूरे देश और महाराष्ट्र में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को अमरावती ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली गई. कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.फोटो कांग्रेस बैठकअमरावती ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त निरीक्षक आफताब अहमद हरियाणा, डॉ. जीशान हुसैन और रामविजय बुरुंगले विशेष रूप से उपस्थित थे.

इन निरीक्षकों ने पदाधिकारियों के साथ संवाद साधा और संगठन के ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. निरीक्षक धीरज देशमुख बैठक में उपस्थित नहीं हो सके. इस समय विधायक जगताप की उपस्थिति रही. बैठक में सांसद बलवंत वानखड़े, पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, पूर्व मंत्री सुनील देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप और बबलू देशमुख, पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, हरि मोहोड, राहुल येवले, अनिकेत ढेंगड़े, रामेश्वर अभ्यंकर, मुकद्दर पठान, कांचनमाला गावंडे सहित जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आखिरी स्तर तक संगठन को ले जाने का संकल्पबैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन के सुदृढ़ीकरण, जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और पार्टी की आगामी नीतियों पर गहराई से मार्गदर्शन किया. उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए अपने विचार रखे और इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का अटूट संकल्प व्यक्त किया.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com