- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Police Tightens Noose On Sand Smugglers
रेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
भंडारा में पुलिस ने अवैध रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। दो ट्रैक्टर जब्त, तीन लोगों पर मामला दर्ज।

Bhandara District: भंडारा जिले में अवैध गौण खनिज के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. पिछले 24 घंटों के भीतर तुमसर और पालांदुर पुलिस थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान रेत की अवैध तस्करी कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है. इन मामलों में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लाखों रुपये का माल बरामद किया है.
तुमसर पुलिस को सूचना मिली थी कि तामसवाडी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है. 1 अप्रैल की शाम करीब 6:10 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर एक नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर नंबर एमएच36 एस 2045 को रोका. जांच में ट्रैक्टर की ट्रॉली में एक ब्रास अवैध रेत पाई गई, जिसकी कीमत 6000 रुपये आंकी गई है. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक समीर लेखीराम केवट 20, निवासी बालाघाट और ट्रैक्टर मालिक खुशपाल फेकल सार्वे 32, निवासी सीतेपार को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कुल 6,56,000 रुपये का माल जब्त किया है.
दूसरी कार्रवाई पालांदुर पुलिस ने म्हसगांव तहसील लाखनी में की है. 1 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे गश्त के दौरान पुलिस ने एक लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर नंबर एमएच36 एस 5754 को रोका. ट्रैक्टर चालक और मालिक कैलाश दौलत ब्राम्हणकर 38, निवासी म्हसगांव से जब लाइसेंस मांगा गया, तो उसने स्वीकार किया कि वह चुलबंद नदी से अवैध उत्खनन कर रेत ले जा रहा था. पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर, ट्रॉली और एक ब्रास रेत सहित कुल 3,06,000 रुपये का माल जब्त किया है. दोनो मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
पशुखाद्य की महंगाई से बढ़ी तुमसर के पशुपालकों की चिंता, दुग्ध व्यवसाय पर संकट
ऑपरेशन फ्लश आउट: भंडारा में चार स्थानों पर छापेमारी, 1,900 किलो महुआ बरामद
राजस्व को चूना, नियमों की धज्जियां; रेत माफिया बेखौफ, नागपुर के मौदा में रातभर दौड़ रहे ट्रक
तुमसर के खरबी में कलयुगी बेटे ने फावड़े से वार कर 60 वर्षीय पिता की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
Police tightens noose on sand smugglers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
May 31, 2026 | 07:18 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन
May 31, 2026 | 07:17 PMIran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
May 31, 2026 | 07:13 PMIPL 2026 Final: गुजरात टाइटंस के घर में RCB का शोर, फैंस ने कहा- पाटीदार एंड कंपनी ही जीतेगी खिताब
May 31, 2026 | 07:05 PMलंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
May 31, 2026 | 07:00 PMJapan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














