-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Shashi Tharoor On Trump Claim About India Pak Ceasefire Its Not Good
भारत-पाक संघर्षविराम पर ट्रंप के दावे की इस नेता ने पोल खोल दी, कहा– यह अपराधी और पीड़ित को एक जैसा दिखाना
- Written By: सौरभ शर्मा
शशि थरूर ने ट्रंप के सीजफायर वाले बयान पर कहा यह कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण है, भारत ने हमेशा इस समस्या को आंतरिक मामला बताया है। भारत ने कभी भी पाकिस्तान की समस्या पर विदेशी हस्तक्षेप का अनुरोध नहीं किया है।

शशि थरूर व डोनाल्ड ट्रंप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर अलग-अलग तरह की बातें कही जा रहीं है। ट्रंप ने कहा था कि उनके दबाव के चलते ही दोनों देशों के बीच युद्ध विराम संभव हो सका। हालांकि भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संघर्षविराम केवल द्विपक्षीय बातचीत का नतीजा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं रही। अब इस मामले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी और ट्रंप की टिप्पणी को न केवल निराशाजनक बल्कि भारत की स्थिति को कमजोर करने वाला भी बताया है।
कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय रंग देने वाला ट्रंप का यह रवैया बिलकुल सही नहीं है। शशि थरूर ने ट्रंप के बयान को भारत के लिए नकारात्मक बताते हुए कहा कि यह पाकिस्तान और आतंकवादियों के लंबे समय से चले आ रहे एजेंडे को बल देता है, जिसमें कश्मीर विवाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना शामिल है। थरूर ने साफ कहा कि भारत इस मुद्दे को हमेशा आंतरिक मामला मानता रहा है और किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को कभी स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि यह पोस्ट भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू पर रखने की कोशिश है, जबकि भारत वर्षों से वैश्विक मंचों पर यह स्पष्ट करता रहा है कि वह आतंक के साथ कोई समानता नहीं चाहता।
सरकार ने खारिज किया ट्रंप का दावा
भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हालिया सैन्य तनाव के दौरान अमेरिका से हुई किसी भी बातचीत में व्यापार या दबाव का कोई मुद्दा नहीं उठा। प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बीच अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ हुई बातों में कहीं भी संघर्षविराम को लेकर कोई चेतावनी या मध्यस्थता की बात नहीं हुई। यह साफ किया गया कि संघर्षविराम सिर्फ भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत से तय हुआ और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
क्या ट्रंप का दावा सिर्फ राजनीतिक दिखावा था?
ट्रंप ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष नहीं रुका होता तो अमेरिका व्यापार रोक देता। लेकिन इस दावे का भारत की ओर से कोई समर्थन नहीं मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह बयान घरेलू या वैश्विक राजनीति में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए दिया गया था।
Shashi tharoor on trump claim about india pak ceasefire its not good
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













