-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Shaktikanta Das Became Principal Secretary Of Pm Modi Former Rbi Governor Got Big Responsibility
PM मोदी के कार्यकाल समाप्ति के साथ ही रिटायर होंगे प्रधान सचिव शक्तिकांत दास, कुछ इस तरह की है इनकी खासियत
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
शक्तिकांत दास, अपनी सेवानिवृति के करीब 75 दिन बाद वे प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ रहे हैं। पिछले साल एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उनकी प्रशंसा भी की थी। शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।

शक्तिकांत दास (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब 2 प्रधान सचिव होंगे। इस समय उनके एक प्रधान सचिव पीके मिश्रा हैं। वह गुजरात कैडर के वर्ष 1972 के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। इस पद पर शक्तिकांत दास की पहली नियुक्ति हुई है। वह रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर हैं। वे 2 महीने पहले ही आरबीआई गवर्नर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
अपनी सेवानिवृति के करीब 75 दिन बाद वे प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ रहे हैं। पिछले साल एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उनकी प्रशंसा भी की थी। शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने उनका इस पद के लिए चयन किया है।
तमिलनाडु कैडर के IAS अफसर
उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश में कहा गया है कि उनका कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा। दास पिछले 6 साल से आरबीआई के गवर्नर थे। उनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को खत्म हुआ था। इसके उपरांत संजय मल्होत्रा को आरबीआई का गवर्नर बनाया गया. शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के खिलाफ बोलने वाली नाबालिग पर कार्रवाई खत्म, दिल्ली पुलिस ने क्लोज की FIR
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
आरबीआई गवर्नर के साथ-साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। मई 2017 तक शक्तिकांत दास वित्त मंत्रालय में वित्त मामलों के विभाग के सचिव थे। उन्होंने 15वें वित्त आयोग में भी इसके सदस्य के रूप में कार्य किया था। दास भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के अलावा भारत के जी20 शेरपा के रूप में भी काम कर चुके हैं।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
उन्होंने अपने 42 साल के करिअर में वित्त, निवेश और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में काम किया है। उन्होंने कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध के समय देश की आर्थिक स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
4 दशकों का बड़ा अनुभव
शक्तिकांत दास भुवनेश्वर से हैं। वह तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शासन के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है. उन्होंने वित्त, कराधान, उद्योग, बुनियादी ढांचे आदि क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
Shaktikanta das became principal secretary of pm modi former rbi governor got big responsibility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोवंडी में अवैध निर्माण के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार! 1 लाख रुपये लेते पुलिस ने पकड़ा
Aug 03, 2026 | 01:05 PMदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा बोले- आखिर में भाजपा ही जीतेगी, सातवें राउंड के बाद कांग्रेस 3,295 वोट से आगे
Aug 03, 2026 | 01:03 PMAkola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
Aug 03, 2026 | 12:58 PMPCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
Aug 03, 2026 | 12:58 PMGold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Aug 03, 2026 | 12:54 PMहिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
Aug 03, 2026 | 12:53 PMरूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
Aug 03, 2026 | 12:47 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













