- Hindi News »
- India »
- Self Proclaimed Vishwaguru Foreign Policy Exposed Congress Slams Modi Over Middle East Crisis
‘स्वयंभू विश्वगुरु की विदेश नीति बेनकाब’, इजरायल-ईरान युद्ध के बीच मोदी पर अटैक, कांग्रेस ने किए 6 बड़े प्रहार
Middle East Tension: कांग्रेस पार्टी ने भारत की फॉरेन पॉलिसी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है और ईरान संकट पर उसके रिस्पॉन्स पर सवाल उठाए हैं। साथ ही 6 बड़े हमले भी बोले हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
Congress on PM Modi: मिडिल ईस्ट संकट और इजरायल-अमेरिका और ईरान के शुरू हुए महासंग्राम के बीच भारत में सियासी पारा चढ़ चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पार्टी ने भारत की फॉरेन पॉलिसी को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है और ईरान संकट पर उसके रिस्पॉन्स पर सवाल उठाए हैं।
सीनियर कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री और उनके साथी कितना भी दिखावा करें, असलियत यह है कि खुद को दुनिया का लीडर कहने वाले के नेतृत्व में भारत की फॉरेन पॉलिसी पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है।” उन्होंने आगे कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी की फॉरेन पॉलिसी के कंटेंट और तरीकों दोनों की भारी कीमत चुका रहा है।
जयराम रमेश ने किए 6 बड़े प्रहार
अमेरिका के राष्ट्रपति पाकिस्तान के साथ अपनी करीबी बनाए हुए हैं और बार-बार उसी व्यक्ति की तारीफ करते हैं जिसके भड़काऊ बयानों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों की नींव रखी थी। अमेरिका ने ने साफ तौर पर अफगानिस्तान के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान का साथ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
शांति की नई उम्मीद! 14 दिनों के लिए आगे बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान सीजफायर, समझौते की शर्तों पर मंथन जारी
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Madhya Pradesh: गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के आरोप…दिग्विजय सिंह ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग
फिर उठाया ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप अब तक 100 से ज़्यादा बार दावा कर चुके हैं कि उन्होंने 10 मई 2025 को इंडियन एक्सपोर्ट पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी देकर ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए दखल दिया। हालांकि, प्रधानमंत्री इन दावों पर पूरी तरह चुप रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का पहला ऐलान अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने 10 मई 2025 को शाम 5:37 बजे किया था।
इंडिया-US ट्रेड डील पर किया घेराव
इससे पहले 2 फरवरी 2026 को ट्रंप ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री के कहने पर इंडिया-US ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल हो गया है और यह तुरंत लागू होगा। साफ है यह पीएम मोदी का एक हताशा भरा कदम था। अठारह दिन बाद अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ऐलान किया कि इंडिया-US ट्रेड एग्रीमेंट की बुनियाद रही ट्रंप की टैरिफ स्ट्रैटेजी गैर-कानूनी और असंवैधानिक है। इस फैसले की काफी उम्मीद थी, लेकिन पीएम मोदी ने ट्रंप पर इसे पहले ऐलान करने का दबाव डाला।
यह भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर किया हमला…तो पीएम मोदी पर बरस पड़े ओवैसी, पूछ लिया ‘बवंडर’ मचाने वाला सवाल
इस ट्रेड एग्रीमेंट को अब बड़े पैमाने पर एकतरफा माना जा रहा है, जिसमें भारत ने इम्पोर्ट, खासकर खेती के प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट को काफी आसान बनाने के पक्के वादे किए हैं। जबकि अमेरिका ने बदले में भारत से इम्पोर्ट बढ़ाने का कोई वादा नहीं किया है। अमेरिका ने बार-बार यह भी कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने पर राजी हो गया है, लेकिन मोदी सरकार ने इस वादे के लिए कोई साफ वजह नहीं बताई है।
पीएम के इजरायल दौरे पर सवाल
प्रधानमंत्री मोदी ने 25-26 फरवरी 2026 को इज़रायल का दौरा किया था। उस समय जब पूरी दुनिया जानती थी कि ईरान पर US-इजराइली मिलिट्री हमला होने वाला है, जिसका मकसद वहां की सरकार बदलना है। यह हमला पीएम मोदी के इज़रायल से जाने के ठीक दो दिन बाद शुरू हुआ। वहां नेसेट में उनका भाषण नैतिक कायरता का शर्मनाक प्रदर्शन था। ईरान पर थोपे गए इस युद्ध पर मोदी सरकार का जवाब भारत के मूल्यों, सिद्धांतों, चिंताओं और हितों के साथ धोखा है।
भारत-चीन संघर्ष पर बड़ा बयान
पीएम नरेंद्र मोदी ने 19 जून 2020 को सबके सामने चीन को क्लीन चिट दे दी थी। यह चौंकाने वाला बयान ऐसे समय में आया जब लद्दाख बॉर्डर पर हमारे 20 बहादुर सैनिक शहीद हो गए थे। इस क्लीन चिट ने हमारी बातचीत की स्थिति को बहुत कमज़ोर कर दिया है और अब हमें चीन की शर्तों पर रिश्ते नॉर्मल करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
Self proclaimed vishwaguru foreign policy exposed congress slams modi over middle east crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM













