- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Royal Challengers Bangalore Reach Top Of Ipl 2026 Points Table After Defeating Lsg
लखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
- Written By: संजय बिष्ट
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एकतरफा अंदाज में हराया। आरसीबी ने 146 रन का लक्ष्य 29 गेंद बाकी रहते हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2026 Points Table: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने सीजन के 23वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 146 रन पर सिमट गई।
जवाब में आरसीबी ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल करते हुए 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने 5 मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की और उसके कुल 8 अंक हो गए हैं। बेहतर नेट रन रेट के चलते आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्थान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम को 5 मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उसकी स्थिति तालिका में कमजोर हो गई है।
Our team giving us reasons to celebrate on a week day. ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/O6LzLKjyzD — Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 15, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती 4 ओवर में 32 रन जोड़े और टीम को स्थिरता दी। हालांकि, मार्करम 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन अपनी पारी की तीसरी ही गेंद पर चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
RCB फैंस को लगा 440 वोल्ट का झटका! चैंपियन बनते ही इस स्टार खिलाड़ी पर लगा बैन, फाइनल मैच में किया था ‘कांड’
Anushka Kisses Virat: RCB की जीत के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट पर प्यार, किस कर जाहिर की खुशी, पोस्ट वायरल
मैदान पर खूब जची विराट-अनुष्का की जोड़ी, फैंस को पसंद आई Virushka की कैमिस्ट्री, जश्न की तस्वीरें हुई वायरल
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB बनी चैंपियन, इंदौर में जश्न का माहौल, राजवाड़ा से लेकर घर तक मनी जीत की खुशी
मार्श ने एक छोर संभाले रखा और 32 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। टीम ने 118 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। आयुष बडोनी ने 24 गेंदों में 38 रन और मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को 146 तक पहुंचाया।
आरसीबी गेंदबाजों का जलवा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रसिख सलाम डार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 24 रन देकर 4 विकेट झटके और लखनऊ की बल्लेबाजी को झकझोर दिया। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी अहम विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: जोश हेजलवुड की रफ़्तार ने ढाया कहर, कोहनी पर लगी गेंद और दर्द से तड़प उठे ऋषभ पंत; होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट
आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत भी दिलचस्प रही, जब विराट कोहली पहले ही ओवर में रन आउट होते-होते बचे। फिल साल्ट दूसरे ओवर में 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोहली ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए 20 गेंदों में 40 रन ठोके। रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 और जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 23 रन बनाए। अंत में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने तेजी से रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया।
Royal challengers bangalore reach top of ipl 2026 points table after defeating lsg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत के युवा रोज 2 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर, लड़कियां लड़कों से 47% आगे
Jun 02, 2026 | 02:34 AMAaj Ka Rashifal 2 June 2026: जून के पहले मंगलवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए सटीक भविष्यफल
Jun 02, 2026 | 12:15 AMमंच पर खुलेआम डकैत को बताया दोस्त, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप, सरकार पर उठे सवाल, VIDEO वायरल
Jun 01, 2026 | 11:24 PMकल तक घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, अब बनीं मंत्री, ₹2500 कमाने वाली कलिता की कहानी सुन भर आएंगी आंखें- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:10 PMपहले की बात फिर जिता विश्वास और लूटे 8 लाख; बेंगलुरू की ‘सोनिया’ के जाल में फंसा ग्वालियर का किराना कारोबारी
Jun 01, 2026 | 11:10 PMक्यों वायरल हो रहा है ‘कचौड़ी गली’? जानें इस फोक सॉन्ग का राज- VIDEO
Jun 01, 2026 | 11:05 PMCM Suvendu ने दिखाई दरियादिली, कहा- अवैध निर्माण को गिराने से पहले प्रभावित परिवारों को मिले पर्याप्त समय
Jun 01, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

इंजीनियरिंग छोड़, वर्दी को चुना, जानें कौन हैं IPS राजीव कृष्ण? जो बनें उत्तर प्रदेश के नए DGP
Jun 01, 2026 | 10:06 PM
कालापानी, लिपुलेख के बीच PM बालेन शाह का विवादित बयान! क्या है ‘दसगजा’ बॉर्डर का पूरा गणित? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:34 PM
India-ओमान के बीच CEPA समझौता से अब किसे होगा ज्यादा फायदा? VIDEO
Jun 01, 2026 | 07:01 PM
तड़पती रही गर्भवती, नहीं हटी बैरिकेंडिग, गुस्साए पति ने सड़क पर दिया धरना, राज्यपाल के काफिले के दौरान बवाल
Jun 01, 2026 | 02:36 PM
Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM














