इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर किया हमला...तो पीएम मोदी पर बरस पड़े ओवैसी, पूछ लिया 'बवंडर' मचाने वाला सवाल

Middle-East Tension: विपक्ष ईरान पर इजरायल के हमले को लेकर PM मोदी पर सवाल उठा रहा है। इसी कड़ी में AIMIM चीफ ने PM मोदी के इजरायली हमले के बारे में भारत को बताने पर सवाल उठाया है।
owaisi questions pm modi after israel us attack on iran political storm erupts
असदुद्दीन ओवैसी (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Asaduddin Owaisi on Israel-Iran War: विपक्ष ईरान पर इजरायल के हमले को लेकर PM मोदी पर सवाल उठा रहा है। AIMIM चीफ ने PM मोदी के इजरायली हमले के बारे में भारत को बताने पर सवाल उठाया है। ओवैसी ने हमले के दौरान PM मोदी के एयरक्राफ्ट के हवा में होने और PM मोदी के दौरे पर भी सवाल उठाए हैं।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान के खिलाफ इजरायल के प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए सवालिया लहजे में कहा, "अगर प्रधानमंत्री का एयरक्राफ्ट हवा में होता और ऐसा हमला होता, तो कौन जिम्मेदार होता?"

नेतन्याहू ने मोदी को दी थी जानकारी?

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि क्या नेतन्याहू ने उन्हें बताया था कि इजरायल ईरान पर हमला करने वाला है। अगर बताया था तो प्रधानमंत्री को तुरंत अपना दौरा खत्म करके घर लौट जाना चाहिए था।

इजरायल ने हमें धोखा दिया है: ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि अगर इजरायल ने हमें यह नहीं बताया कि वह अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर रहा है, तो इजरायल ने हमें धोखा दिया है...उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ किए गए नरसंहार को छिपाने के लिए किया है। इससे यह मैसेज जाएगा कि भारत ईरान के साथ नहीं, बल्कि इजरायल के साथ है। इस हमले से भारत को क्या फायदा हो रहा है?

कांग्रेस ने भी बोला जोरदार हमला

ईरान पर US और इजरायल के हमलों के बाद कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को दावा किया कि हाल की जंग के हालात के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल का 'शर्मनाक दौरा' किया। मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के अपने दौरे का इस्तेमाल तनाव कम करने के लिए क्यों नहीं किया, या क्या वह इस जंग का समर्थन करते हैं।

कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का जश्न मनाने के ठीक दो दिन बाद, इजरायल और US ने ईरान पर मिलकर हमला कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में उनकी मिलिट्री तैयारी को देखते हुए यह पूरी तरह से उम्मीद के मुताबिक था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल जाने का फैसला किया, जहां उन्होंने "सबसे बड़ी नैतिक कायरता" दिखाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com