-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Scattered Rain Likely In East India Temperature Likely To Remain High In North
पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश के आसार, उत्तर में तापमान अधिक रहने की संभावना
- Written By: शुभम सोनडवले

Pic: Social Media
नयी दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि सप्ताहांत में पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश से लोगों को गंभीर गर्मी की स्थिति से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में वर्षा होने की संभावना जतायी है। विभाग ने कहा कि मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान होने के बावजूद शहर में बारिश नहीं हुई। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश में कहा कि पश्चिमी भारत में गर्मी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है। अन्य बोर्ड के स्कूल अपने पाठ्यक्रम और गतिविधियों पर विचार करने के बाद कक्षाएं बंद करने पर निर्णय ले सकते हैं। राज्य में विदर्भ को छोड़कर स्कूल 15 जून को फिर से खुलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट
नागपुर में गर्मी का कहर बरकरार, 41.6 डिग्री पहुंचा पारा; 8 जून को बारिश के आसार
नागपुर में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार: 24 घंटे में 6.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, गर्मी से मिली बड़ी राहत
5 दिन झुलसाने वाली गर्मी के बाद नागपुर को मिलेगी राहत? 45°C के बाद अब बारिश के संकेत
विदर्भ में स्कूल अब 30 जून को खुलेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्से पिछले कुछ दिनों से ‘लू’ की स्थिति का सामना कर रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, मुंबई का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि नवी मुंबई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गांगेय पश्चिम बंगाल में पिछले 10 दिनों से ‘लू’ की स्थिति बनी हुई है। बांकुड़ा जैसे जिलों में नदियों का जलस्तर नीचे चला गया है, जहां इस सप्ताह अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बांकुड़ा के बाद बृहस्पतिवार को पानागढ़ वायुसेना स्टेशन का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आई। कोलकाता में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और पड़ोसी साल्ट लेक में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चाय बगान के मालिकों का कहना है कि पहाड़ियों में अपेक्षाकृत उच्च तापमान के साथ-साथ लंबे समय तक सूखे के कारण दार्जिलिंग के चाय बागान पहले से ही चल रहे ‘फ्लश मौसम’ में फसल की कमी का सामना कर रहे हैं।
प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, चाय की पत्तियों का मुरझाना और झाड़ियों पर कीटों का हमला भी देखा गया है। चाय बगानों के लिए ‘फ्लश’ का मौसम का मतलब है जब पौधों से चार की पत्तियां तोड़ी जाती हैं। दार्जिलिंग में चार ‘फ्लश सीजन’ होते हें, पहला फरवरी से अंत से अप्रैल तक, दूसरा अप्रैल से लेकर मई और जून तक, मानसून फ्लश जुलाई से अक्टूबर की शुरूआत तक और तीसरा अक्टूबर की शुरुआत से नवंबर तक। सीजन के हिसाब से चाय की पत्तियों का स्वाद और गुणवत्ता तय होती है।
‘दार्जिलिंग टी एसोसिएशन’ के प्रधान सलाहकार संदीप मुखर्जी ने कहा, “प्रतिकूल मौसमी परिस्थतियों के कारण मिट्टी की नमी कम हो रही है। हमने देखा है कि इस मौसम में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो अभूतपूर्व है। इस मौसम में अभी तक ‘फर्स्ट फ्लश प्रोडक्शन’ में 20-25 प्रतिशत की कमी आई है।”
‘इंडियन टी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष अंशुमन कनोरिया ने कहा कि मार्च के अंत में हुई बारिश ने कुछ राहत दी थी, लेकिन इसके बाद अप्रैल में मौसम बहुत गर्म और शुष्क रहा है। अंशुमन कनोरिया दार्जिलिंग में गोमटी टी एस्टेट के भी मालिक हैं। मौसम विभाग ने कहा कि 22 से 25 अप्रैल के बीच पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
झारखंड में, सबसे ज्यादा तापमान डालटनगंज में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “झारखंड में 25 अप्रैल तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 26 अप्रैल से पारा फिर चढ़ेगा और राज्य के कई हिस्सों में ‘लू’ की स्थिति बन सकती है।”
‘प्राइवेट फोरकास्टर स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। इसने पंजाब के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है। (एजेंसी)
Scattered rain likely in east india temperature likely to remain high in north
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMSavan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














