5 दिन झुलसाने वाली गर्मी के बाद नागपुर को मिलेगी राहत? 45°C के बाद अब बारिश के संकेत

Nagpur Nautapa Weather News: नागपुर में नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा। मौसम विभाग ने 30 मई से हल्की बारिश, तेज हवा और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
nagpur heatwave nautapa weather relief rain forecast
नागपुर मौसम, नौतपा गर्मी,(सोर्स: सौजन्य AI)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Weather Temperature Drop: नागपुर में नौतपा पहले ही दिन से जमकर कहर ढा रहा है। बीते 5 दिनों में सिटी का तापमान 45-46 डिसे पर चल रहा है। 5वें दिन भी नौतपा जमकर तपा। शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 45.0 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1.5 डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिसे दर्ज किया गया।

हालांकि अब आगामी दिनों में तपन से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 मई से 1 जून तक 3 दिन सिटी में रोज ही धूप-छांव का मौसम बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान रोज ही तेज हवा के साथ हल्की बारिश या फिर बौछारें पड़ सकती हैं।

2 जून को भी अमूमन बदली वाला मौसम होगा। 3 व 4 जून को आंशिक बदली का मौसम होने के संकेत विभाग ने दिये हैं। सिटी का पारा भी गिरने की संभावना है। सिटी का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिसे और न्यूनतम तापमान के 26-27 डिसे तक बना रहने की संभावना है।

विदर्भ भर में तापमान में कमी

विदर्भ के जो शहर 46-47 डिसे पर तप रहे थे वहां भी शुक्रवार को काफी राहत हुई। अकोला का अधिकतम तापमान 43।2, अमरावती 43।6, गोंदिया 43.0, वर्धा 44.5 डिसे दर्ज किया गया। इन शहरों में बीते कुछ दिनों से सर्वाधिक तापमान दर्ज किया जा रहा था।

शुक्रवार को विदर्भ में सर्वाधिक गर्म ब्रम्हपुरी रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिसे दर्ज किया गया। हालांकि बीते 5 दिनों से ब्रम्हपुरी का पारा 47 डिसे से ऊपर दर्ज हो रहा था।

बीते 5 दिनों का तापमान (नागपुर)

दिनांक अधिकतम तापमान (°से.) न्यूनतम तापमान (°से.)
5वां दिन (शुक्रवार) 45.0 28.2

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान (नागपुर)

अवधि संभावित मौसम तापमान
30 मई – 1 जून धूप-छांव, तेज हवा के साथ हल्की बारिश / बौछारें अधिकतम 41–43°C, न्यूनतम 26–27°C
2 जून बदली वाला मौसम —
3–4 जून आंशिक बदली —

विदर्भ में तापमान में कमी

शहर अधिकतम तापमान (°से.)
अकोला 43.2
अमरावती 43.6
गोंदिया 43.0
वर्धा 44.5
ब्रम्हपुरी 45.7
Navbharat Live
navbharatlive.com