

Nagpur Heatwave Temperature Rise: नागपुर प्री-मानसून बादलों के नदारद होते ही पूरा शहर हीटवेव की चपेट में आ गया है। बीते 2-3 दिनों से शहर में सुबह से देर रात तक गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। दिनभर उमसभरी उब्बालती गर्मी बेचैन कर रही है। सिटी सहित विदर्भ के अधिकांश जिले भी हीटवेव की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को तो सिटी का अधिकतम तापमान 42 डिसे के पार हो गया।
मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 42.4 डिसे दर्ज किया जो औसत से 7.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अचानक ही काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिसे दर्ज किया गया था जिसमें दूसरे ही दिन 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
शनिवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 28.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने 23 जून तक जिले के कुछ भागों में रिज और कुछ भागों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी है।
विभाग ने संभावना जताई है कि 21 व 22 जून को सिटी में धूप-छांव का मौसम रहेगा और हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। उसके बाद 23 से 26 जून तक सिटी का मौसम आंशिक बदराया बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिसे और न्यूनतम तापमान के 27-28 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये।
| शहर | अधिकतम तापमान (°से.) |
|---|---|
| ब्रह्मपुरी | 43.2 |
| वर्धा | 43.0 |
| अकोला | 42.0 |
| गोंदिया | 41.9 |
| भंडारा | 41.8 |
| अमरावती | 41.6 |
| चंद्रपुर | 41.4 |
| यवतमाल | 41.2 |