-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Sc To Cbi In Yasin Malik Case Even Terrorist Ajmal Kasab Was Given A Fair Trial
यासीन मलिक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान- कसाब तक को निष्पक्ष सुनवाई मिली फिर…
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज यासीन मलिक की कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी के खिलाफ CBI की अपील पर सुनवाई दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी अजमल कसाब का जिक्र किया है। अदालत ने कहा कि हमारे देश में तो अजमल कसाब तक को निष्पक्ष सुनवाई दी गई है। संकेत मिलता कि मलिक के मुकदमे के लिए तिहाड़ जेल में एक अदालत कक्ष स्थापित कर सकता है।

यासीन मलिक-सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट ने यासीन मलिक के मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि अजमल कसाब को भी हमारे देश में निष्पक्ष सुनवाई का मौका मिला था। वहीं कोर्ट की इस टिप्पणी से संकेत मिलता कि वह अपहरण मामले में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक के मुकदमे के लिए तिहाड़ जेल में एक अदालत कक्ष स्थापित कर सकता है।
जानकारी दें कि, आज जस्टीस अभय एस ओका और जस्टीस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ जम्मू की एक अधीनस्थ अदालत के 20 सितंबर 2022 के आदेश के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मलिक को राजनीतिक नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह के लिए प्रत्यक्ष रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया था।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
इतनी जल्दबाजी क्यों? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल सुनवाई से साफ इनकार
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
न्यायपालिका में जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती, मॉस्को में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए क्या कहते हैं कानून और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस
हालांकि बेंच ने कहा कि, ‘‘सवाल-जवाब ऑनलाइन माध्यम से कैसे किए जाएंगे? जम्मू में शायद ही कोई कनेक्टिविटी है… हमारे देश में अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया और उसे उच्च न्यायालय में कानूनी सहायता दी गई।”
वहीं आज बेंच ने CBI की तरफ से पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वे मामले में गवाहों की कुल संख्या के बारे में जरुरी निर्देश प्राप्त करें। वहीं इस पर मेहता ने सुरक्षा संबंधी मुद्दे को उठाया और कहा कि मलिक को सुनवाई के लिए जम्मू नहीं ले जाया जा सकता। सॉलिसिटर जनरल ने मलिक पर प्रत्यक्ष रूप से पेश होने और वकील न रखने के लिए ‘‘चालाकी” करने का भी आरोप लगाया।
ये है पुरा मामला
जानकारी दें कि, यह पूरा मामला साल 1990 के चार वायु सेना कर्मियों की हत्या से जुड़ा हुआ है। तब यासीन मलिक के नेतृत्व में आतंकवादियों के एक समूह ने 25 जनवरी 1990 को श्रीनगर में भारतीय वायु सेना के जवानों पर भयंकर गोलीबारी की थी। वहीं इस हमले में 4 जवानों की मौत हो गई थी और 40 अन्य घायल हुए थे।
महाराष्ट्र चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उस समय मलिक जेकेएलएफ नामक आतंकवादी समूह का नेता था। इसके बाद मलिक को 1990 में ही अरेस्ट किया गया था। वहीं बाद में उसे फिर रिहा भी कर दिया गया था। इतना ही नही उसके मुकदमे पर रोक भी लगा दी गई थी। हालांकि, आज यासीन बीते 5 सालों से जेल में बंद है। यासीन को फिलहाल सिर्फ टेरर फंडिंग के केस में ही सजा हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sc to cbi in yasin malik case even terrorist ajmal kasab was given a fair trial
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में इटमा वॉटरफॉल में हादसा, सेल्फी लेते समय युवक पानी में गिरा; सर्च ऑपरेशन जारी
Jun 29, 2026 | 04:26 PMAnemia In Children: बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, एनीमिया का हो सकता है संकेत
Jun 29, 2026 | 04:26 PMMBMC vs MBVV: 5.21 करोड़ सुरक्षा शुल्क पर टकराव, मनपा ने पुलिस से मांगा बकाया किराया
Jun 29, 2026 | 04:23 PMमहाराष्ट्र में मराठी अनिवार्य! नियम तोड़ा तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता, मंत्री दादा भूसे का बड़ा ऐलान
Jun 29, 2026 | 04:19 PMखजुराहो थाने में छलके जज्बात, मां-भाई के लाख मनाने पर भी पति के साथ जाने पर अड़ी युवती; खूब हुआ हंगामा
Jun 29, 2026 | 04:08 PMदारव्हा में बिजली संकट गहराया, महावितरण की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी
Jun 29, 2026 | 04:07 PMथाने के सामने मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप, चौकीदार से मारपीट; जैन समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव
Jun 29, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














