- Hindi News »
- World »
- Iran Warns Trump Over Nuclear Sites Attack
ट्रंप की धमकी से आगबबूला हुआ ईरान, बोला- परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो भुगतोगे अंजाम
ट्रंप ने कहा कि परमाणु समझौता इतना सख्त हो कि अमेरिका के निरीक्षक ईरान के किसी भी ठिकाने पर जाकर वहां के हालात की जांच कर सकें, और जरूरत पड़ने पर किसी भी प्रयोगशाला को नष्ट कर सकें।
- Written By: अमन उपाध्याय

ट्रंप की धमकी से आगबबूला हुआ ईरान, (डिजाइन फोटो)
तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने की धमकी को लेकर ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यह उनके लिए एक ‘रेड लाइन’ है, जिसका गंभीर परिणाम हो सकता है। फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।
एक ईरानी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यदि अमेरिका वास्तव में कूटनीतिक समाधान चाहता है, तो उसे धमकियों और प्रतिबंधों की भाषा को छोड़ना होगा। अधिकारी ने आगे कहा कि इस तरह की धमकियां ईरान के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ खुली दुश्मनी के समान हैं।
जगह को बम से उड़ा देना ज्यादा सही
ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि वे चाहते हैं कि परमाणु समझौता इतना कड़ा हो कि अमेरिका के निरीक्षक ईरान की किसी भी जगह पर जाकर वहां के हालात की जांच कर सकें, जो भी जरूरी समझें उसे जब्त कर सकें, और जरूरत पड़ने पर किसी प्रयोगशाला को नष्ट कर सकें। बशर्ते ऐसा करते समय किसी की जान न जाए।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
उनका कहना था कि अगर किसी जगह पर लोग मौजूद न हों, तो उस जगह को बम से उड़ा देना ज्यादा सही होगा, बजाय इसके कि वहां लोग भी हों और उनके साथ वह जगह भी तबाह हो जाए।
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हो सकता है हमला
ट्रंप इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अगर कूटनीतिक प्रयास असफल होते हैं, तो वे ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकते हैं। यह विवाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर लंबे समय से चला आ रहा है। हालांकि, शुक्रवार को ट्रंप ने यह भी कहा कि निकट भविष्य में ईरान के साथ एक समझौते की संभावना हो सकती है।
सऊदी अरब ने ईरान को सख्त दी चेतावनी
कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी कि सऊदी अरब ने ईरान को सख्त चेतावनी दी थी। बताया गया कि सऊदी के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से मुलाकात कर उन्हें स्पष्ट कर दिया कि अगर ईरान ट्रंप प्रशासन के साथ परमाणु समझौते पर गंभीर बातचीत नहीं करेगा, तो उसे इजरायल के साथ युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, खाड़ी क्षेत्र के दो सूत्रों और दो ईरानी अधिकारियों ने इस वार्ता की जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता के मद्देनजर सऊदी अरब के 89 वर्षीय किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने अपने बेटे प्रिंस खालिद बिन सलमान को ईरान भेजा था, ताकि वे खामेनेई को इस चेतावनी से अवगत करा सकें।
Iran warns trump over nuclear sites attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
May 23, 2026 | 09:25 PMFitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
May 23, 2026 | 09:24 PMLSG vs PBKS: इकाना में पंजाब किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जीत के लिए बनाने होंगे 197 रन
May 23, 2026 | 09:21 PMक्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













