पहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर

Ram Charan Peddi Update: राम चरण की फिल्म पेड्डी की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ एक गाने की शूटिंग बाकी है। फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसमें जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
Ram Charan Film Peddi Shooting Update Janhvi Kapoor
राम चरण (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Charan Film Peddi Shooting Update: साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। अभिनेता ने खुद खुलासा किया है कि फिल्म की शूटिंग अब लगभग पूरी हो चुकी है और सिर्फ एक गाने की शूटिंग बाकी रह गई है। राम चरण ने बताया कि फिल्म के सभी डायलॉग और मुख्य सीन शूट हो चुके हैं, जिससे साफ है कि फिल्म अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। ऐसे में अब फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। कुछ समय पहले मेकर्स ने ‘पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे’ नाम से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें राम चरण का एक बिल्कुल नया और दमदार अवतार देखने को मिला था। वीडियो में शुरुआत में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया, जिससे फैंस को लगा कि वह क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन बाद में सामने आया कि वह फिल्म में एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी है।

पेड्डी के स्टार कास्ट

फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह मल्टीस्टारर फिल्म अपने दमदार कलाकारों और अलग कहानी की वजह से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। वीडियो की दमदार डायलॉग्स और इंटेंस लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

पेड्डी कब होगा रिलीज

मेकर्स ने राम चरण की फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है। ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शूटिंग लगभग पूरी होने के बाद अब फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रमोशन पर तेजी से काम किया जाएगा। कुल मिलाकर, राम चरण की ‘पेड्डी’ एक ऐसी फिल्म बनती दिख रही है, जो एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का शानदार मेल पेश करेगी। राम चरण के फैंस के लिए यह फिल्म साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक साबित हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com