-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rss Chief Mohan Bhagwat Says We Forgot Our Responsibilities In Last 2000 Years Invaders Took Its Benefit
‘आंबेडकर ने हिंदू समाज के लिए खपाया जीवन’, बाबा साहेब को लेकर बोले मोहन भागवत
- Written By: अर्पित शुक्ला
मोहन भागवत ने कहा कि संघ का काम सिर्फ अपने तक सीमित नहीं है, यह समाज का भी काम है. समाज को इसमें योगदान देना चाहिए। भारत हिंदू समुदाय का घर है और इसलिए हिंदू जिम्मेदार हैं।

मोहन भागवत (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवबारत डेस्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए डॉ. भीम राव आंबेडकर के आजीवन प्रयासों की सोमवार को प्रशंसा करते हुए कहा कि बचपन से ही कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद वह सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। यहां करावलो नगर में नवनिर्मित चार मंजिला संघ के क्षेत्रीय कार्यालय ‘केशव भवन’ के उद्घाटन के अवसर अपने संबोधन में भागवत ने कहा,‘‘बाबासाहब को अपने जीवन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बचपन से ही उन्हें भेदभाव और असमानता का सामना करना पड़ा। फिर भी, उन्होंने अपने पूरे जीवन में हिंदू समाज को एकजुट करने का प्रयास किया। सामाजिक एकता और प्रगति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है।” भागवत ने आंबेडकर और संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के बीच समानताएं भी बताईं तथा कहा कि दोनों व्यक्तियों ने अपना जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया एवं राष्ट्रीय विकास के लिए एक ही दृष्टिकोण रखा।
जीवन भर हिंदू समाज के लिए काम किया
सरसंघचालक ने कहा, ‘‘बाबा साहब आंबेडकर और हेडगेवार दोनों ने जीवन भर हिंदू समाज के लिए काम किया। उन्होंने एक मजबूत और विकसित भारत का सपना देखा।” उन्होंने इसे सौभाग्य बताया कि संघ के नए केशव भवन का उद्घाटन आंबेडकर जयंती के दिन हुआ। भागवत ने कहा,‘‘यह हमारा सौभाग्य है कि आज बाबा साहब की जयंती पर हम केशव भवन का उद्घाटन कर रहे हैं। जब डॉ आंबेडकर एक बार महाराष्ट्र के कराड में संघ की शाखा में शामिल हुए थे, तो उन्होंने कहा था- कुछ मामलों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मुझे यहां अपनापन महसूस होता है।”
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: ऐन वक्त पर बीजेपी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बिहार की सियासत में मचा हड़कंप
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का आरोप, जांच प्रभावित करने की कोशिश का दावा
भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी फरार घोषित, गैरहाजिर रहने के चलते कोर्ट ने जारी किया स्थायी वारंट
हिंदू समाज को तैयार रहना चाहिए
हिंदू के रूप में पहचान रखने वालों की जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे देश और समाज के लिए जवाबदेह हैं। एक दिन उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने भारत के लिए क्या किया। हिंदू समाज को इस जिम्मेदारी के लिए तैयार रहना चाहिए। संघ अपने काम के जरिए राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभा रहा है।” भारत के ऐतिहासिक संघर्षों की चर्चा करते हुए भागवत ने कहा, ‘‘हम अपने आंतरिक मतभेदों में उलझे रहे और विदेशी आक्रमणकारियों ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने हमें लूटा और यहां तक कि हमें पराजित भी किया। संघ का मिशन समाज की सेवा करना और एकता कायम करना है।”
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समारोह के दौरान भागवत ने केशव भवन का उद्घाटन करने के लिए एक पारंपरिक अनुष्ठान किया । उत्तर प्रदेश में आरएसएस का यह सबसे बड़ा कार्यालय है। इस भवन में एक बेसमेंट, एक भूतल और तीन ऊपरी मंजिलें शामिल हैं। उल्लेखनीय रूप से, भवन में एक हॉल का नाम डॉ आंबेडकर के नाम पर रखा गया है, जो उनके योगदान को मान्यता देता है। भागवत के कानपुर के पांच दिवसीय दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परिसर के चारों ओर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था ।
Rss chief mohan bhagwat says we forgot our responsibilities in last 2000 years invaders took its benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
Jul 10, 2026 | 06:47 PMवे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
Jul 10, 2026 | 06:45 PMविधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
Jul 10, 2026 | 06:40 PMअयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
Jul 10, 2026 | 06:35 PMOpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद करेगा घंटों का काम, बनाएगा डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट
Jul 10, 2026 | 06:33 PMफिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
Jul 10, 2026 | 06:25 PMविधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
Jul 10, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM













