- Hindi News »
- India »
- Rss Chief Mohan Bhagwat Comments On Tamilnadu Karthigai Deepam Controversy
कार्तिगई दीपम विवाद: अब क्या करेगी RSS? मोहन भागवत का बड़ा संकेत, बोले- हिंदुओं का जागना ही काफी
Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि अब तमिलनाडु के हिंदू खुद ही इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम हैं और जब उन्हें जरूरत पड़ेगी तब आरएसएस भी इसपर विचार करेगा।
- Written By: मनोज आर्या

मोहन भागवत, (प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
RSS Chief Mohan Bhagwat: तमिलनाडु के मदुरै जिले में प्रसिद्ध अरुलमिगु सुब्रमणिया स्वामी मंदिर के पास तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के कार्तिगई दीपम विवाद पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि अब तमिलनाडु के हिंदू खुद ही इस मुद्दे को सुलझाने में सक्षम हैं और जब उन्हें जरूरत पड़ेगी तब आरएसएस भी इसपर विचार करेगा। यह विवाद इतना बढ़ गया है कि दीपक जलाने की अनुमति देने वाले जज के खिलाफ विपक्ष ने महाभियोग का नोटिस भी दे दिया है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि तिरुपरंकुंद्रम मामले को अगर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पड़ी तो ऐसा किया जाएगा। यह मामला अभी कोर्ट में है। उसे सुलझने दीजिए। आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनसे यह पूछा गया था कि क्या इस मसले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहिए।
‘हिंदुओं का जागना ही काफी है’
मोहन भागवत ने सबसे बड़ी बात यह कही कि, ‘मैं समझता हूं कि तमिलनाडु में हिंदुओं का जागना ही मनचाहे परिणाम के लिए काफी है। लेकिन, अगर फिर भी इसकी आवश्यकता पड़ी, तो तमिलनाडु में भी हिंदू संगठन काम कर रहे हैं। वे हमें बताएंगे। फिर हम इस बारे में सोचेंगे। वे बोले, ‘इस समय मुझे लगता है कि तमिलनाडु में हिंदुओं के सामर्थ्य के आधार पर ही इस मुद्दे का हल निकल सकता है। आरएसएस चीफ का कहना है कि हमें इसे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, एक बात पक्की है कि यह मामला हिंदुओं के पक्ष में ही सुलझेगा।
सम्बंधित ख़बरें
RSS का ‘पानीपत मंथन’, जुटेंगे संघ के 1489 दिग्गज; शताब्दी वर्ष के लिए तैयार हो रहा है ‘महाप्लान’
दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात! केरल-तमिलनाडु को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा
मिशन 2027 में जुटे CM योगी, मेरठ में RSS पदाधिकारियों के साथ की बैठक, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
नासिक सिंहस्थ कुंभ: 25,000 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, मंत्री गिरीश महाजन ने RSS के साथ की खास बैठक
क्या है यह पूरा मामला?
तमिलनाडु की डीएमके की अगुवाई वाली सरकार ने मदुरै जिले में एक दरगाह के नजदीक तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर मौजूद पत्थर के दीपस्तंभ पर अरुलमिगु सुब्रमणिया स्वामी मंदिर के श्रद्धालुओं को पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित करने की अनुमति देने वाले मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। यह आदेश मद्रास हाई कोर्ट के मदुरै बेंच के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन की सिंगल बेंच ने दिया था।
ये भी पढ़ें: हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर मचा बवाल, हिंसा में विधायक का सिर फटा, देखें VIDEO
यही नहीं, इस मामले में डीएमके और इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस समेत उसकी सहयोगी पार्टियों ने लोकसभा स्पीकर को जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने का भी नोटिस दिया है।
Rss chief mohan bhagwat comments on tamilnadu karthigai deepam controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
18 मार्च को नासिक मनपा महासभा, शहर के विकास पर नजर; सिंहस्थ तैयारियों पर अहम फैसलों की उम्मीद
Mar 12, 2026 | 12:14 PMतुलसी और मिहिर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट, क्योंकि सास भी कभी बहू थी में होगी अंश गुजराल के बेटे की एंट्री
Mar 12, 2026 | 12:07 PMमिडिल ईस्ट संकट का असर: क्या अंधेरे में डूबेगा महाराष्ट्र? गैस संयंत्रों पर मंडराया खतरा
Mar 12, 2026 | 12:01 PMनागपुर के 2 अलग-अलग इलाकों में मिले शव, एक की हत्या और दूसरे की मौत बनी रहस्य, सड़ी-गली लाश देख पुलिस भी हैरान
Mar 12, 2026 | 12:01 PMनासिक में IVF सेंटर पर कार्रवाई, स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका; एक साल में 96 डोनर मिलने से जांच तेज
Mar 12, 2026 | 12:00 PMनोएडा की फैक्ट्री में आग का तांडव: 250 जिंदगियों पर गहराया संकट, मची भारी भगदड़
Mar 12, 2026 | 11:59 AMरोहित तिलक ने क्याें छोड़ी कांग्रेस? क्या PM मोदी का सम्मान है बड़ा कारण; लोकमान्य तिलक के वंशज ने बताई वजह
Mar 12, 2026 | 11:57 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














