- Hindi News »
- India »
- Hindi Lok Sabha Speaker Om Birla On Mps Slogan Reciting Behavior During Oath In Parliament
लोकसभा स्पीकर बोले- शपथ के दौरान कई सांसदों का आचरण ठीक नहीं, संसदीय समिति बनाकर होगा विचार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ ग्रहण के दौरान कई सदस्यों द्वारा अलग-अलग नारे लगाए जाने की पृष्ठभूमि में सोमवार को सदन में कहा कि शपथ एवं प्रतिज्ञान की शुरुआत में या आखिर में अतिरिक्त शब्दों अथवा वाक्यों का इस्तेमाल संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
- Written By: अंजू वशिष्ठ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: शपथ के दौरान जयकारे लगाने वाले सांसदों को नसीहत देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय मर्यादा का पालन करने की बात कही है। लोकसभा अध्यक्ष ने शपथ की शुरुआत में या आखिर में नारे लगाने और अतिरिक्त शब्दों अथवा वाक्यों का इस्तेमाल को संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कहा है। साथ ही आगे से ऐसा न करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ ग्रहण के दौरान कई सदस्यों द्वारा अलग-अलग नारे लगाए जाने की पृष्ठभूमि में सोमवार को सदन में कहा कि शपथ एवं प्रतिज्ञान की शुरुआत में या आखिर में अतिरिक्त शब्दों अथवा वाक्यों का इस्तेमाल संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है तथा यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने सदन की बैठक शुरू होने पर यह भी कहा कि इससे संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए एक संसदीय समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें प्रमुख दलों के सदस्य शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में शपथ लेने के दौरान विपक्ष के अधिकतर सदस्यों ने ‘जय संविधान’ का नारा लगाया तो सत्तापक्ष की तरफ से भी कई सदस्यों ने ‘जय श्रीराम’ तथा कुछ अन्य नारे लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘सदन से ऊपर न PM हैं, न नेता प्रतिपक्ष’: अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद ओम बिरला का ‘विपक्ष’ को दो टूक जवाब
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसी दुनिया की ऊर्जा… क्या चीन और रूस के संबंधों से निकलेगा समाधान?
संकट में ईरान ने निभाई दोस्ती: होर्मुज के रास्ते मुंबई पहुंचा पहला क्रूड ऑयल टैंकर, खत्म होगी LPG की किल्लत!
सिंहस्थ कुंभ के लिए बड़ी तैयारी, त्र्यंबकेश्वर में 25 स्थानों पर बनेगी पार्किंग; प्रशासन की नई योजना।
लोकसभा अध्यक्ष ने सोमवार को कहा, ‘‘इस पवित्र सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने तथा प्रतिज्ञान करने के उद्देश्य से हमारे संविधान में अनुच्छेद 99 और तीसरी अनुसूची में प्रारूप निर्दिष्ट हैं। इसके अनुसार, शपथ लेना सदस्यों का संवैधानिक दायित्व है। हमारे संविधान में शपथ और प्रतिज्ञान की शुचिता, मर्यादा और गरिमा है।”
उन्होंने कहा, ‘‘यदि सदस्य शपथ के आरंभ या अंत में अतिरिक्त शब्दों या वाक्यों की अभिव्यक्ति करते हैं तो इससे सदन की गरिमा में कमी आती है। सदस्य के रूप में हमारा दायित्व है कि हमारे किसी भी आचरण से इस गरिमा में कमी नहीं आए।”
बिरला ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे तीसरी अनुसूची में निर्दिष्ट प्रारूपों के अनुसार ही शपथ लें तथा इस बार जो हुआ उसकी पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं हो। इस पर विपक्ष के कुछ सदस्यों ने ‘जय संविधान’ का नारा लगाया।
–एजेंसी इनपुट के साथ
Hindi lok sabha speaker om birla on mps slogan reciting behavior during oath in parliament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सदन से ऊपर न PM हैं, न नेता प्रतिपक्ष’: अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद ओम बिरला का ‘विपक्ष’ को दो टूक जवाब
Mar 12, 2026 | 01:41 PMहोर्मुज जलडमरूमध्य में फंसी दुनिया की ऊर्जा… क्या चीन और रूस के संबंधों से निकलेगा समाधान?
Mar 12, 2026 | 01:41 PMसंकट में ईरान ने निभाई दोस्ती: होर्मुज के रास्ते मुंबई पहुंचा पहला क्रूड ऑयल टैंकर, खत्म होगी LPG की किल्लत!
Mar 12, 2026 | 01:39 PMसिंहस्थ कुंभ के लिए बड़ी तैयारी, त्र्यंबकेश्वर में 25 स्थानों पर बनेगी पार्किंग; प्रशासन की नई योजना।
Mar 12, 2026 | 01:39 PMवर्धा में बनेगा मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, मंत्री नितेश राणे ने दी मंजूरी, हाई-टेक बाजार से बदलेगी किस्मत
Mar 12, 2026 | 01:38 PMचंद्रपुर में लोहारडोंगरी खनन परियोजना के विरोध में बंडू धोतरे का अनशन सातवें दिन में, आंदोलन तेज
Mar 12, 2026 | 01:35 PMशुभमन गिल ने जीता दिल, अब BCCI क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से करेगी सम्मानित
Mar 12, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM










