- Hindi News »
- India »
- Ramlala Pran Pratishtha Date Will Also Come In 31st December 2025
साल में दोबारा आएगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तिथि! क्या दिसंबर में फिर मनेगा उत्सव, 2026 में क्या नहीं मनाई जाएगी वर्षगांठ…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी 11 जनवरी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसी साल ये तिथि 31 दिसंबर को भी आने वाली है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

साल में दोबारा आएगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तिथि
अयोध्या: जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज यानी 11 जनवरी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां 13 जनवरी तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहीं इस पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समारोह राम जन्मभूमि परिसर के भीतर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे। आज से शुरु हो रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी, अनुराधा पौडवाल और कुमार विश्वास जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे।
जानकारी दें कि, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ तारीख से नहीं बल्कि तिथि से मनाई जा रही है। ये तिथि पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। जो इस बार 11 जनवरी को पड़ रही है और फिर इसी साल ये तिथि 31 दिसंबर को भी आने वाली है।
31 दिसंबर को भी यही तिथि
गौरतलब हा कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ में हुए इस बड़े बदलाव हिंदू पंचांग के अनुसार त्योहारों की तारीखों के बदलने के चलते हुआ है। जहां प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी के दिन हुई थी, जो कि बीते साल 2024 को 22 जनवरी को पड़ रहा था। वहीं अब यह तिथि 2025 को 11 जनवरी को पड़ रही है, इसलिए आज प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी भी कहा जाता है। जबकी अंग्रेजी महीनों के अनुसार यह वर्षगांठ 22 जनवरी को पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड से अयोध्या तक…छाया ‘रामायण’ का जादू, जानिए क्या है Ranbir Kapoor का कनेक्शन ?
Gautam Adani: हनुमान जयंती पर अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग रामलला का लिया आशीर्वाद
Ramayan Katha: वनवास के दौरान माता सीता ने पिया था इस कुंड का जल, आज भी नहीं सूखता सीता कुंड
Year Ender 2025: इस साल अयोध्या से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक, खूब चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बात अंग्रेजी कैलेंडर की करें तो, जब इसके हिसाब से नया साल शुरू होता है तब हिंदी कैलेंडर का दसवां महीना यानी पौष मास आरंभ रहता है। वहीं हर अंग्रेजी महीने में दो हिंदी महीने भी आते हैं। इस तरह साल 2025 के आखिरी में 31 दिसंबर को एक बार फिर पौष महीना आ रहा है। तो क्या फिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इस तिथी को मनाई जाएगी, इस बाबत रामलला मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि, साल में दो बार प्रतिष्ठा उत्सव मनेगा या नहीं, इस बारे में अभी कोई भी विचार नहीं किया गया है। जब अगली बार जब पौष शुक्ल द्वादशी आएगी तब विचार होगा।
अंग्रेजी और हिंदी कैलेंडर में भिन्नता
वहीं अंग्रेजी और हिंदी कैलेंडर में ठीक तालमेल नहीं होने के चलते पौष महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी इस साल आज यानी 11 जनवरी और फिर 31 दिसंबर 2025 को भी रहेगी। लेकिन 2025 में दो बार पौष माह होने के कारण 2026 में ये तिथि फिर नहीं आएगी। यह सीधे 2027 में 19 जनवरी को ही फिर आएगी। बस अंग्रेजी और हिंदी कैलेंडर में ठीक तालमेल न होने के चलते ऐर तिथियों की घट-बढ़ के ही कारण ये तिथि साल में दो बार आ जाती है।
UP की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यह हर 2-3 सालों में ऐसा होता ही है। हालांकि तिथि बदलने का कोई निश्चीत समय नहीं होता है। ये सुबह, शाम या फिर रात कभी भी आ सकती है। इसी वजह से तिथियां तेजी से घट-बन जाती हैं।
आज के समारोह की बात करें तो कार्यक्रम में पूरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ राम कथा और राम लीला प्रदर्शन भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भगवान रामलला का अभिषेक करेंगे और कुबेर टीला पर भक्तों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा आज 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या के विभिन्न चौराहों पर विभिन्न राज्यों के संगीत समूह कीर्तन भी करेंगे।
Ramlala pran pratishtha date will also come in 31st december 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धिविनायक मंदिर बनेगा भव्य कॉरिडोर! फडणवीस-शिंदे ने किया भूमि पूजन, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
May 26, 2026 | 10:51 AMन शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
May 26, 2026 | 10:49 AMकोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
May 26, 2026 | 10:49 AMQuad Summit: नई दिल्ली में शुरू हुई क्वाड समिट, विदेश मंत्री एस जयशंकर कर रहे क्वाड बैठक की अध्यक्षता
May 26, 2026 | 10:47 AMसंभाजीनगर में जिप की नई इमारत का काम अंतिम दौर में; सौर ऊर्जा से चलेगी बिल्डिंग, महावितरण को मिलेगी जमीन
May 26, 2026 | 10:45 AMGadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
May 26, 2026 | 10:43 AMप्रहार जनशक्ति के बाद BVA का Shiv Sena में होगा विलय, हितेंद्र ठाकुर को एकनाथ शिंदे का बड़ा ऑफर, पढ़ें रिपोर्ट
May 26, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














