-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Ram Temple Construction Committee Chairman Nripendra Mishra Told The Reason For Waterlogging
अयोध्या राम मंदिर में क्यों हुआ जलभराव, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने बताया कारण
- Written By: अभिषेक सिंह
राम मंदिर अयोध्या में छत से पानी टपकने और गर्भगृह में जलभराव को लेकर चल रही तरह-तरह तरह की चर्चाओं के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने सफाई पेश की है।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा (सोर्स-सोशल मीडिया)
अयोध्या : राम मंदिर अयोध्या में छत से पानी टपकने और गर्भगृह में जलभराव को लेकर चल रही तरह-तरह तरह की चर्चाओं के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने सफाई पेश की है। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि अफवाहों पर गौर न करें। इतना ही नहीं उन्होंने जानकारी देते हुए आगे बताया कि गृह में पानी भरने की वजह बिजली की पाइपलाइन थी।
अयोध्या राम मंदिर की छत टपकने और गर्भगृह में पानी भरने के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के दावे के बाद राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा का बयान सामने आया है। नृपेंद्र मिश्रा ने अपने बयान में कहा कुछ लोग भगवान राम के मंदिर के निर्माण को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। जबकि हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है।
बिजली की पाइपलाइन से आया पानी
राम मंदिर निर्माण समित के अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर में लगी बिजली की पाइप से भर पानी ही नीचे आया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया है और कुछ लोगों ने इस मामले में सिर्फ भ्रम फैलाने की प्रयास किया है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
अयोध्या राम मंदिर: ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP ID की बंद, आउटसोर्सिंग पर भी लगी रोक!
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
राम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
मुख्य पुजारी ने किया था दावा
अयोध्या में हाल ही में निर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में जल निकासी की समस्या सामने आई है, जिससे मंदिर के पुजारियों को काफी परेशानी हो रही है। पहली बारिश के बाद राम मंदिर में पानी के रिसाव की समस्या उभर आई है। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में छत से पानी टपकने लगा है, और भगवान रामलला की मूर्ति के पास भी पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था में कमी को इसका कारण बताया।
कांग्रेस ने किया था हमला
आचार्य सत्येंद्र दास के बयान को आधार बनाकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने बीजेपी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता नितिन अग्रवाल ने बयान वाला वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बड़ा खुलासा किया है – “जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में पानी टपकने लगा है। चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा वालों ने प्रभु श्रीराम को भी धोखा दे दिया।”
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बड़ा खुलासा किया है – जहां रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में पानी टपकने लगा है। चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा वालों ने प्रभु श्रीराम को भी धोखा दे दिया। pic.twitter.com/TJxWYUXJwX — Nitin Agarwal (@nitinagarwalINC) June 24, 2024
Ram temple construction committee chairman nripendra mishra told the reason for waterlogging
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMपश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
Jul 11, 2026 | 08:20 PMइंदौर: पुण्योदय प्रकल्प में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांटी 40 हजार कॉपियां, सेवा का दिया संदेश
Jul 11, 2026 | 08:12 PMAlliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Jul 11, 2026 | 08:11 PM100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
Jul 11, 2026 | 08:09 PMयह जबरन थोपने जैसा… वंदे मातरम पहले गाने के फैसले पर भड़का विपक्ष, सुधीर मुनगंटीवार का पलटवार
Jul 11, 2026 | 08:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














