-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rakesh Tikait Separated From The Farmer Protest Along With Skm
किसान संगठनों में फूट…राकेश टिकैत नहीं जाएंगे दिल्ली, सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी बनी जंजाल
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश के किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों ने प्रदर्शन कर रहे हैं। अब खबर आ रही किसान संगठनों के बीच फूट पड़ गई है।

राकेश टिकैत( फोटो- सोशल मीडिया)
नोएडाः उत्तर प्रदेश के किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों ने प्रदर्शन कर रहे हैं। अब खबर आ रही किसान संगठनों के बीच फूट पड़ गई है। जानकारी के मुताबकि यह किसान आंदोलन 10 संगठनों द्वारा संचालित किया जा रहा था, लेकिन उसके प्रमुख घटक भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और कई संगठनों ने इस धरना प्रदर्शन से किनारा कर लिया है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार की सुबह बताया कि किसानों के प्रदर्शन और समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है। उनका मत है कि किसान संगठन के लोग इस समिति के साथ धरना स्थल पर ही बातचीत करें तथा अपनी मांगों को उनके सामने प्रमुखता से रखें। धरना-प्रदर्शन के अलावा सरकार के नुमाइंदों से बात करके किसानों की समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
दिल्ली कूच से नहीं निकलेगा हलः टिकैत
वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली कूच करने से समस्या का हल नहीं होगा, क्योंकि इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के सभी संगठनों का एक होना जरूरी है, तभी दिल्ली कूच सफल हो पाएगा। किसान नेताओं को समिति के लोगों से बात करनी चाहिए, लेकिन कुछ नेता इसके लिए तैयार नहीं थे। इस वजह से भारतीय किसान यूनियन इस प्रदर्शन से अलग हो गई है।
कई संगठन आंदोलन से हुए अलग
टिकैत ने कहा कि अन्य संगठन जैसा चाहें, वैसा कर सकते हैं। किसान संगठन के सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य किसान संगठनों ने भी अपने आप को इस प्रदर्शन से अलग कर लिया है। उनका भी मत है कि समिति के सामने अपना पक्ष रखकर किसानों की मूल समस्याओं का हल निकाला जाए।
सरकार ने थमाया किसानों को लॉलीपॉप
वहीं कुछ किसान नेताओं का मानना है कि हल टकराव से नहीं, आपसी बातचीत से निकलेगा। वहीं कुछ किसान नेताओं को लगता है कि समिति बनाकर सरकार ने एक ‘लॉलीपॉप’ दिया है, क्योंकि पहले भी उच्च स्तरीय समिति बनी थी, लेकिन उसका नतीजा शून्य रहा।
Rakesh tikait separated from the farmer protest along with skm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














