- Hindi News »
- India »
- Rajasthan Will Soon Have Facility Entering Tourist Places With Single Smart Card
राजस्थान में घूमना हुआ आसान, पर्यटन स्थलों पर एक ही स्मार्ट कार्ड से मिलेगी एंट्री
- Written By: साक्षी सिंह

Pic Source- Twitter
जयपुर: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) एक ऐसी प्रणाली पर काम कर रही है जिसके तहत पर्यटकों को एक ही स्मार्ट कार्ड के माध्यम से कई स्मारकों में प्रवेश और परिवहन सुविधाओं तक पहुंच प्राप्त होगी। योजना के तहत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एक पोर्टल विकसित किया जायेगा, जिसमें पर्यटन विभाग नोडल एजेंसी है तथा परिवहन विभाग (Tourism Department) भी एक हिस्सा है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में पर्यटकों को एक स्मार्ट कार्ड के जरिए कई स्मारकों तक पहुंच मिलेगी, जिसे समय समय पर रिचार्ज कराना होगा।
अधिकारी ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए एक पोर्टल विकसित किया जाएगा। पर्यटकों को प्रत्येक स्मारक पर बिना टिकट खरीदे वहां भ्रमण करने की सुविधा होगी। राज्य में सरकारी संरक्षित स्मारकों पर एक ही कार्ड मान्य होगा। इस कार्ड का एकीकरण रोडवेज की सेवाओं के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती चरण में अंतरराज्यीय यात्रा के लिए केवल ‘सुपर लग्जरी बसों’ को ही सेवा में शामिल किया जाएगा।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि स्मार्ट कार्ड की वैधता इस तरह से तय की जाएगी कि इससे स्मारकों पर भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिल सके। उन्होंने कहा, ‘‘प्रणाली को लेकर लागों की प्रतिक्रिया के आधार पर सेवा का विस्तार किया जाएगा और निजी संग्रहालयों या स्मारकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इससे टिकट के लिए कतार में खड़े होने की जरूरत खत्म हो जाएगी और समय और संसाधनों की बचत होगी।” उन्होंने बताया, ‘‘इस प्रणाली का दायरा बड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
Rajasthan Budget 2026: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया 21 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
Maharashtra Tourism Plan: धार्मिक और हेरिटेज साइट्स के बीच शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, मिनटों में पूरा होगा सफर
कोटा में भीषण हादसा: तीन मंजिला इमारत जमींदोज, 2 की मौत और 15 रेस्क्यू; बगल की खुदाई बनी काल?
बेवफा सोनम के बाद बेरहम अंजू…आशिक के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, ‘हनीमून मर्डर 2.0’ की हैरतअंगेज कहानी
छोटे पैमाने पर सफल कार्यान्वयन के बाद राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के स्वामित्व वाले होटल, निजी होटल और रिजॉर्ट में रहने, कैब सेवा जैसी अन्य पर्यटक सेवाओं का एकीकरण भी किया जा सकता है।” उदयपुर स्थित एक पर्यटक गाइड गजेंद्र सिंह ने कहा कि टिकट खरीदना पर्यटकों के लिए एक समय लेने वाली प्रक्रिया बन गई है, खासकर पीक सीजन के दौरान और अगर यह प्रणाली शुरू हो जाती है, तो इससे यात्रियों को काफी आसानी होगी। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रणाली निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन उद्योग के बारे में एक सकारात्मक संदेश देगी।
पर्यटन राजस्थान के प्रमुख उद्योगों में से एक है, 2022 में 1087.5 लाख पर्यटक राज्य में आएंगे। राजस्थान में किलों और महलों के अलावा वन्यजीव, झीलें और धार्मिक स्थल भी अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। (एजेंसी)
Rajasthan will soon have facility entering tourist places with single smart card
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रैपिडो चलाने के कारण नहीं हो रही शादी, लड़की वालों ने शादी से किया इनकार; युवक ने वीडियो में बताया दर्द
Feb 12, 2026 | 01:07 PMNagpur News: नागपुर जिला परिषद के खजाने में आए 34 करोड़, पर 152 करोड़ का बकाया अब भी बरकरार!
Feb 12, 2026 | 12:59 PMशेख हसीना के गढ़ में बम ब्लास्ट, तारिक रहमान और जमात चीफ ने किया मतदान, वोट डालकर यूनुस ने दिया बड़ा बयान
Feb 12, 2026 | 12:59 PMकम बजट में प्रीमियम लुक, Motorola Edge 70 Fusion की तस्वीरें लीक, 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है दमदार फोन
Feb 12, 2026 | 12:58 PMमुंबई में नकली डाक टिकट रैकेट का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Feb 12, 2026 | 12:56 PMMumbai: विकास या विनाश? मेट्रो के काम ने छीना बच्चों का फुटपाथ, गांधीनगर जंक्शन बना ‘डेथ ट्रैप’
Feb 12, 2026 | 12:53 PMनासिक के लिए 1333 करोड़ की मांग, कुंभ तैयारी के बीच बजट कटौती पर भुजबल नाराज
Feb 12, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














