भंडारा नवजात बिक्री कांड: मुख्य आरोपी डॉक्टर नितेश बाजपेयी गिरफ्तार, मासूम को बेचने का काला सच आया सामने

Bhandara Baby Selling Case: भंडारा पुलिस ने नवजात बच्ची को 3 लाख में बेचने वाले मुख्य आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलते ही पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।
Bhandara Baby Selling Case Dr Nitesh Bajpayee Arrested
आरोपी डॉक्टर नितेश बाजपेयी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dr Nitesh Bajpayee Arrested: नवजात बालिका बिक्री मामले में मुख्य आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी को भंडारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। अब तक इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है।

जानकारी के अनुसार, इलाज के बहाने एक मासूम बच्ची को नागपुर ले जाने की बात कहकर मध्यस्थों की मदद से 3 लाख रुपये में बेचने का मामला 3 फरवरी को सामने आया था। इस मामले में गोंदिया स्थित न्यू बालाजी क्लिनिक के संचालक डॉ. नितेश बाजपेयी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। इनमें से दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी बाजपेयी फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

आत्महत्या का कर चुका है प्रयास

कुछ दिन पहले उसने आत्महत्या का प्रयास कर खुद को घायल कर लिया था, जिसके बाद भंडारा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 17 फरवरी को जिला न्यायालय द्वारा उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी। चिकित्सकों द्वारा उसे फिट घोषित किए जाने पर भंडारा पुलिस ने 19 फरवरी की शाम उसे हिरासत में लिया गया।

फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है और गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस बीच जांच के दौरान दिसंबर माह में सामने आए एक अन्य बाल बिक्री मामले की परतें भी खुलने और उस बच्चे के मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसे पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

खुलेंगे कई राज

प्रकरण के जांच अधिकारी एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े और तथ्य सामने आने की संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com