-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Railways Will See Major Improvements Every Week From The Use Of Ai To Train Plates
रेलवे में हर हफ्ते होगा बड़ा सुधार… AI के इस्तेमाल से लेकर ट्रेन की थाली तक बदलेगी
- Written By: रंजन कुमार
Indian Railways: भारतीय रेल के अनुसार वर्ष 2014-15 में 135 गंभीर ट्रेन दुर्घटनाएं हुई थीं। 2025-26 में यह संख्या घटकर 11 रह गई है। यानी लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है। इसे अब सिंगल डिजिट में लाना है।

अधिकारियों के साथ रेल मंत्री। इमेज-सोशल मीडिया
Indian Railways News: नए साल के साथ भारतीय रेल ने खुद को बड़े सुधारों के ट्रैक पर दौड़ाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित रेल भवन में हुई अहम बैठक में फैसला लिया गया है कि 2026 को Year of Reforms के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत रेलवे में 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू किए जाएंगे।
इस बैठक में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का केंद्र बिंदु सुरक्षा, तकनीक, दक्षता, पारदर्शिता, यात्री अनुभव में आमूलचूल बदलाव रहा।
सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
रेलवे के अनुसार भारतीय रेल ने सुरक्षा के मोर्चे पर ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है। वर्ष 2014-15 में 135 गंभीर ट्रेन दुर्घटनाएं हुई थीं। वहीं, 2025-26 में यह संख्या घटकर केवल 11 रह गई है। मतलब 90 प्रतिशत की कमी आई है। अब लक्ष्य इसे सिंगल डिजिट में लाना है।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Mumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
AI और अत्याधुनिक तकनीक का बड़ा दांव
रेल सुरक्षा, रखरखाव और संचालन को और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को तेजी से बढ़ाया जाएगा। स्मार्ट मेंटेनेंस, प्रेडिक्टिव सेफ्टी, डिजिटल ऑपरेशंस इस सुधार यात्रा का अहम हिस्सा होंगे। रेल कर्मचारियों के लिए टैलेंट मैनेजमेंट और स्किल डेवलपमेंट के नए और नवाचारपूर्ण तरीकों पर काम होगा, जिससे आधुनिक रेलवे के लिए दक्ष और तकनीक-समर्थ मानवबल तैयार किया जा सके। यात्री सुविधा को केंद्र में रखते हुए खानपान, कैटरिंग, ऑनबोर्ड सेवाओं में बड़े सुधार किए जाएंगे। बेहतर गुणवत्ता, स्वच्छता, सेवा मानकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Today, in a meeting with Union MoS @VSOMANNA_BJP Ji and Union MoS @RavneetBittu Ji, along with Senior Railway Officials, it has been decided to bring major reforms in Railways this year. – 52 Reforms in 52 Weeks for systematic improvements in service delivery
– Focus on Safety
-… pic.twitter.com/A6CWqhlNRL — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) January 8, 2026
यह भी पढ़ें: रेल नियमों में बड़ा बदलाव, एक जनवरी से ट्रेनों के आने-जाने का होगा नया समय
हर हफ्ते होगा एक सुधार
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि हर सप्ताह एक ठोस सुधार को जमीन पर उतारा जाएगा। गुरुवार को हुई इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्रियों, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने ऑन ग्राउंड अनुभव साझा किए। साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास, रखरखाव तथा क्षमता विस्तार की समीक्षा की। रेल मंत्रालय ने फिर दोहराया कि भारतीय रेल का भविष्य सुरक्षित, स्मार्ट, आधुनिक और यात्री केंद्रित होगा। ये सुधार सिर्फ नीतियों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि यात्रियों को हर सफर में उनका असर महसूस होगा। भारतीय रेल अब सिर्फ चलने का साधन नहीं रहेगा, बल्कि परिवर्तन की रफ्तार बन रही है।
Railways will see major improvements every week from the use of ai to train plates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














