-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Targeted The Central Government In The Bandra Station Stampede Case
बांद्रा स्टेशन भगदड़ मामले में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, हादसे को बताया भारत के ढहते बुनियादी ढांचे का उदाहरण
- Written By: रीना पंवार
बांद्रा स्टेशन पर गोरखपुर जाने वाली अनारक्षित ट्रेन जब एक प्लेटफॉर्म पर आने वाली थी तो कई यात्री उसमें सवार होने के लिए दौड़ पड़े। इसी भगदड़ में यह हादसा हुआ।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर हुई भगदड़ के मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा नीत केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को हुई इस घटना को लेकर उन्होंने कहा कि यह भारत के चरमराते बुनियादी ढांचे का ताजा उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि उद्घाटन और प्रचार तभी अच्छे लगते हैं जब उनके पीछे ऐसी बुनियाद हो जो जनता की सेवा के लिए असल में काम करे।
मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर आज सुबह गोरखपुर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की मच गई थी। इस भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए।हालांकि, पश्चिम रेलवे ने अपने बयान में कहा कि घटना में दो लोग घायल हुए हैं।
ट्रेन पर चढ़ने के लिए मची भगदड़
जानकारी के अनुसार त्योहारी सीजन में दीपावली और छठ मनाने के लिए अपने गृह प्रदेश जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पर उत्तर भारतीय यात्रियों की भारी भीड़ पहुंची थी। गोरखपुर जाने वाली अनारक्षित ट्रेन जब एक प्लेटफॉर्म पर आने वाली थी तो कई यात्री उसमें सवार होने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए कुछ लोग प्लेटफॉर्म पर गिर गए। इस घटना में घायल 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
शाबाश छात्रों…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- डरो मत! सरकार को हटाने का वक्त आ गया
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
यह भी पढ़ें- हिमाचल: मंडी में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, 5 की मौके पर ही दर्दनाक मौत
राहुल गांधी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
इस घटना को लेकर राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जब सार्वजनिक संपत्ति के रखरखाव के अभाव और उपेक्षा के कारण लोगों की जान जाने लगे और पुल, प्लेटफॉर्म या मूर्तियां रिबन काटने के साथ ही गिरने लगें, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।” उन्होंने कहा कि बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर हुई भगदड़ भारत के ढहते बुनियादी ढांचे की कड़ी में सबसे ताजा उदाहरण है। उन्होंने पिछले साल जून में बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर दावा करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 300 लोगों की जान चली गई थी, लेकिन पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के बजाय भाजपा सरकार ने उन्हें लंबे कानूनी दांव-पेंच में उलझा दिया है।
उद्घाटन और प्रचार तभी अच्छे हैं जब उनके पीछे ऐसी बुनियाद हो जो जनता की सेवा के लिए असल में काम करे। जब सार्वजनिक संपत्ति के रख-रखाव के अभाव और उपेक्षा के कारण लोगों की जान जाने लगे और पुल, प्लेटफार्म या मूर्तियां रिबन काटने के साथ ही गिरने लगें, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। हाल… pic.twitter.com/CTrotNFOvI — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 27, 2024
यह भी पढ़ें- मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन भगदड़ मामले में संजय राउत ने भाजपा पर साधा निशाना, रेल मंत्री को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता ने सवालिया अंदाज में कहा , ‘‘सोचिए जरा जब छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति तक मात्र नौ महीने में गिर जाती है, इसका साफ मतलब है इरादा सिर्फ प्रचार था, इसमें न ही शिवाजी महाराज का सम्मान था और न जनता की सुरक्षा का ध्यान।” उन्होंने कहा, ‘‘आज देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बुनियादी ढांचे की आवश्यकता है जो गरीबों की स्थानीय जरूरतों का भी ध्यान रखे, जो व्यापार को सरल, यात्रा को सुगम और लोगों को सुरक्षित रखे।” उन्होंने कहा, ‘‘भारत सक्षम है, समर्थ है। हमें बस ज़रूरत है प्रभावी और पारदर्शी सिस्टम की जिसका लक्ष्य जनसेवा हो और फोकस देश के मजबूत भविष्य की बुनियाद हो।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rahul gandhi targeted the central government in the bandra station stampede case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














