- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Says Baba Saheb Is Our Guide In Fight To Save Constitution Know What Pm Modi Said
Ambedkar Jayanti पर राहुल गांधी बोले- संविधान बचाने की लड़ाई में बाबा साहेब हमारे मार्गदर्शक… जानें पीएम मोदी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन।'
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

राहुल गांधी, फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली : डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया और उनके विचारों को भारत के संविधान और सामाजिक न्याय की नींव बताया।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन।’
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?
राहुल ने आगे लिखा, ‘देश में हर भारतीय को समान अधिकार दिलाने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने और हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनका संघर्ष आज भी हमें संविधान की रक्षा की लड़ाई में प्रेरणा देता है।’ राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बाबा साहेब का योगदान सिर्फ संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने समाज के हर वंचित और पिछड़े वर्ग के हक के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष किया।
सम्बंधित ख़बरें
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके प्रेरणा से ही आज देश सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में पूरी निष्ठा से जुटा है। उनके सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को नई गति और मजबूती देंगे।’
बाबा साहेब हैं भारत के संविधान निर्माता और दलितों के मसीहा
डॉ भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता और दलितों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। वे भारत के पहले कानून मंत्री भी रहे। उनका जन्म एक दलित महार परिवार में मध्यप्रदेश में हुआ था। समाज के सबसे वंचित तबकों के अधिकारों की लड़ाई में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने न केवल शिक्षा को हथियार बनाया, बल्कि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समानता के लिए भी संघर्ष किया।
देशभर में मनाई जा रही है अंबेडकर जयंती
बाबा साहेब की जयंती को देशभर में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सरकारी दफ्तर, बैंक, और शैक्षणिक संस्थान बंद रहते हैं। जगह-जगह अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, रैलियों और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
डॉ अंबेडकर का जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा है। उनका सपना था एक ऐसा भारत, जहां हर नागरिक को समान अवसर, सम्मान और अधिकार मिले। आज जब देश सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना की बात करता है, तो बाबा साहेब का नाम स्वाभाविक रूप से सबसे पहले आता है।
Rahul gandhi says baba saheb is our guide in fight to save constitution know what pm modi said
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














