-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Said Narendra Modi Would Have Lost Had Priyanka Contested On Varanasi Lok Sabha Election
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- प्रियंका गांधी लड़ती चुनाव तो वाराणसी में होती पीएम की पराजय
- Written By: अभिषेक सिंह
रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करने पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाना बनाते कहा कि अगर वाराणसी में प्रियंका गांधी चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो-तीन लाख वोट से हार जाते।

रायबरेली की आभार सभा में बोलते हुए राहुल गांधी (सोर्स-वीडियो)
लखनऊ : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करने पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए एक बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर वाराणसी में प्रियंका गांधी चुनाव लड़ जाती तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो-तीन लाख वोट से हार जाते।
रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल के लोकसभा चुनाव में ‘नफरत, हिंसा और अहंकार के खिलाफ मतदान’ करने के लिये जनता को धन्यवाद देते हुए मंगलवार को दावा किया कि अगर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़तीं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो-तीन लाख वोट से हार जाते।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल ने यहां ‘आभार सभा’ में कहा, ”इस चुनाव में हिंदुस्तान ने संदेश भेजा है कि हमें नरेन्द्र मोदी जी का ‘विजन’ अच्छा नहीं लगता। हमें नफरत नहीं चाहिए, हमें हिंसा नहीं चाहिए। हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए। हमें देश के लिए नया ‘विजन’ चाहिए। अगर देश को नया ‘विजन’ देना है तो उत्तर प्रदेश से ही देना होगा और उत्तर प्रदेश ने संदेश दिया है कि हम प्रदेश और देश में इंडिया गठबंधन, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Explainer: दो दशक बाद मनरेगा का अंत, अब नए कलेवर में VB-G RAM G की शुरुआत; नए कानून में क्या-क्या खास?
2-3 लाख वोट से हारते पीएम मोदी
राहुल ने अयोध्या की सीट पर भारतीय जनता पार्टी की पराजय का जिक्र करते हुए कहा कि जवाब अयोध्या की जनता ने दिया है। सिर्फ अयोध्या में ही नहीं, वाराणसी में भी प्रधानमंत्री जान बचाकर निकले हैं। मैं अपनी बहन (प्रियंका गांधी वाड्रा) से कह रहा हूं कि अगर यह वाराणसी में लड़ जातीं तो आज प्रधानमंत्री दो-तीन लाख वोट से वाराणसी का चुनाव हार जाते।
आगे बोलते हुए राहुल ने कहा कि मैं यह बात अहंकार से नहीं कह रहा हूं बल्कि इसलिए कह रहा हूं क्योंकि प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया है कि आपकी जो राजनीति है वह हमें अच्छी नहीं लगी। हम प्रगति चाहते हैं। आपने 10 साल इस देश में बेरोजगारी, नफरत और हिंसा फैलाई। जनता ने प्रधानमंत्री को जवाब दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में जैसे-तैसे जीते हैं। अगर मेरी बहन वहां से लड़ गई होती तो आज प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते। : @RahulGandhi जी pic.twitter.com/83sRaLDeqQ — UP Congress (@INCUttarPradesh) June 11, 2024
जनता को दिया धन्यवाद
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि शुरुआत आपके दिल में हुई थी तभी आपने बदलाव लाया है। मैं दिल से आपका धन्यवाद करना चाहता हूं। आने वाले समय में मैं चाहता हूं कि जो देश के सामने सच्चे मुद्दे हैं। बेरोजगारी, महंगाई का मुद्दा, किसानों और मजदूरों का मुद्दा है। ये मुद्दे उठाए जाएं और गरीबों की मदद करने की राजनीति हो। उन्होंने कहा कि जनता ने ही नकारात्मक राजनीति के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनाया है, अवाम ने ही देश की राजनीति को बदल डाला है।
पीएम मोदी को बनाया निशाना
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संविधान को सिर माथे लगाये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि पहले मोदी जी कह रहे थे कि भगवान मुझे आदेश देते हैं और मैं काम करता हूं। पता नहीं कैसे उनके भगवान हैं। वह 24 घंटे अडाणी और अंबानी जी की मदद करते हैं। मगर आपने फोटो देखी होगी कि नरेन्द्र मोदी जी संविधान को सिर पर लगाए थे। यह सब आपने उनसे करवाया है। देश के प्रधानमंत्री को आपने संदेश भेजा है कि अगर उन्होंने संविधान को छुआ तो आप उनके साथ क्या करेंगे।
हिन्दुस्तान की नीव हैं संविधान
आभार सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों को अहंकार का शिकार नहीं बनने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी साथी दल साथ खड़े हो गये हैं। देश की आत्मा को समझ में आ गया कि मोदी जी, अमित शाह जी हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि संविधान हिंदुस्तान की नींव है, उससे वे खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए पूरा देश एक साथ खड़ा हो गया। राहुल ने कहा कि आज हमारे पास संसद में सेना बैठी हुई है। इस बार हमारी पूरी कोशिश होगी कि विपक्ष के तौर पर हम अग्निवीर योजना को रद्द करायें।
राहुल गांधी ने यहां यह भी कहा कि ये समर्थन आपने हमें राजनीतिक निर्णय नहीं दिया है बल्कि यह मोहब्बत का फैसला था और इस बात को मैं जिंदगी भर नहीं भूलने वाला हूं। अमेठी की जनता से भी कहना चाहता हूं। मैं रायबरेली से सांसद हूं लेकिन जो मैंने आपसे कहा था , जो भी रायबरेली में होगा वह अमेठी में भी होगा। आप सभी को मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने हिंदुस्तान की राजनीति बदल दी आपने पूरे देश को संदेश दिया कि आप नफरत के खिलाफ हैं, आप देश की राजनीति बदलेंगे।
(एजेंसी-इनपुट के साथ)
Rahul gandhi said narendra modi would have lost had priyanka contested on varanasi lok sabha election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














