-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Defamation Case Amit Shah Comment Mp Mla Court Relief
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
- Written By: अमन मौर्या
Uttar Pradesh News: अमित शाह पर कथित टिप्पणी को लेकर 2018 से जुड़े मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी है। BJP नेता विजय मिश्र की निगरानी वाली याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Defamation Case: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। स्पेशल रिविजनल कोर्ट के जज राकेश यादव ने याचिकाकर्ता BJP नेता विजय मिश्र की निगरानी याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया।
इस पर अब अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी। सुनवाई के दौरान विशेष जज ने कहा कि मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित मामले में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता की तरफ से दायर निगरानी याचिका स्वीकार करने योग्य नहीं है।
राहुल गांधी के वकील ने दी जानकारी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के मानहानि मामले में स्पेशल रिविजनल कोर्ट ने फैसला सुनाया है। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से जुड़ा मामला MP/MLA स्पेशल रिविजनल कोर्ट में लिस्ट किया गया था। कोर्ट ने शिकायतकर्ता विजय मिश्रा की रिविजन याचिका को खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
UP Politics: यूपी को बंगाल बनाना चाहती है सपा, जातीय हिंसा का जिक्र कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा
2012 में यूपी को बना दिया था पश्चिम बंगाल, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला
राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
Sultanpur, Uttar Pradesh: On Special Revisional Court delivers verdict in Lok Sabha LoP Rahul Gandhi defamation case, Counsel for Rahul Gandhi, Advocate, Kashi Prasad Shukla says, “The matter relating to Rahul Gandhi was listed before the Special Revisional Court in MP/MLA… The… pic.twitter.com/sLujArzCl8 — IANS (@ians_india) July 15, 2026
18 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
राहुल गांधी के वकील ने कहा कि अब मुख्य मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होगी, जब आगे की कार्यवाही की जाएगी। विजय मिश्रा की ओर से एक अर्जी दाखिल की गई थी जिसमें मांग की गई थी कि राहुल गांधी के हैंडराइटिंग सैंपल लिए जाएं और संबंधित दस्तावेजों में मौजूद हस्ताक्षरों से उनका मिलान किया जाए और कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाए। निचली अदालत ने पाया कि यह अर्जी बहुत देर से दाखिल की गई थी।
ये भी पढ़ें- अंतरात्मा के साथ धोखा… कांग्रेस की सुप्रिया सुले और स्टालिन से बड़ी अपील, बोली- BJP के निशाने पर NCP-DMK
2018 का है मामला
बता दें, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का यह मामला वर्ष 2018 में बीजेपी नेता विजय मिश्र की तरफ से दायर किया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
Rahul gandhi defamation case amit shah comment mp mla court relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, BJP नेता की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज
Jul 15, 2026 | 07:48 PMसीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
Jul 15, 2026 | 07:44 PMOnePlus N6x की भारत में एंट्री तय, Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट, दमदार बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Jul 15, 2026 | 07:43 PMपंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल; फायरिंग का है मामला
Jul 15, 2026 | 07:41 PMयश की ‘टॉक्सिक’ के चलते बदल सकती है श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की रिलीज, मेकर्स कर रहे नई तारीख पर विचार
Jul 15, 2026 | 07:38 PMजिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
Jul 15, 2026 | 07:37 PMवृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, नगर निगम और पुलिस ने प्रस्तावित टेंपो स्टैंड का किया निरीक्षण
Jul 15, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














