- Hindi News »
- Viral »
- Priyanka Gandhi Nitin Gadkari Funny Moment Parliament Video Viral
‘भाई का काम कर दिया…’ गडकरी के मजाक पर प्रियंका गांधी की मुस्कान, संसद के दिलचस्प पल का Video Viral
- Written By: आकाश मसने
Priyanka Gandhi Nitin Gadkari Meeting: संसद में पक्ष-विपक्ष की ये तस्वीर वायरल है! गडकरी ने प्रियंका को चावल की डिश खिलाई और राहुल गांधी के काम का जिक्र कर जमकर चुटकी ली।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा करतीं प्रियंका गांधी (सोर्स: एक्स@priyankagandhi)
Priyanka Gandhi Meet Nitin Gadkari Video: संसद की गहमागहमी के बीच एक ऐसी मुलाकात हुई जिसने सबका ध्यान खींचा। वायनाड सांसद प्रियंका गांधी अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कक्ष में पहुंचीं। महज 10 मिनट की इस छोटी सी चर्चा में काम के साथ-साथ खूब ठहाके भी लगे और लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर दिखी।
संसद में ‘अप्वाइंटमेंट’ की टेंशन और गडकरी का खुला न्योता
लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच संवाद कितना जरूरी है, इसकी एक बानगी संसद भवन में देखने को मिली। दरअसल, प्रियंका गांधी ने सदन के भीतर कहा था कि वह जून महीने से मंत्री जी से मिलने का समय मांग रही हैं। इस पर नितिन गडकरी ने बेहद सादगी से जवाब दिया कि उन्हें किसी औपचारिक अप्वाइंटमेंट की जरूरत नहीं है। उन्होंने खुले मन से कहा कि प्रश्नकाल के बाद आप तुरंत मेरे कक्ष में आ जाइए, हमारे दरवाजे हमेशा आपके लिए खुले रहते हैं।
‘चावल की डिश’ और राहुल गांधी वाला दिलचस्प मजाक
जब प्रियंका गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड की सड़कों की समस्या लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कक्ष में पहुंचीं, तो वहां माहौल बिल्कुल सहज था। मंत्री गडकरी ने न केवल उनकी बात सुनी, बल्कि उन्हें चावल से बनी एक विशेष डिश भी खिलाई। चर्चा के दौरान गडकरी ने मजाकिया अंदाज में एक ऐसी बात कही जो अब वायरल हो रही है। उन्होंने कहा ‘आपके भाई राहुल गांधी का काम तो मैंने कर दिया है, अब अगर आपका काम नहीं करूंगा तो लोग कहेंगे कि भाई का काम तो कर दिया पर बहन का नहीं किया।’ इस मजाक ने गंभीर राजनीतिक माहौल को भी खुशनुमा बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
प्रियंका गांधी आज संसद भवन स्थित मंत्री गडकरी से वायनाड की सड़कों से जुड़े काम को लेकर मिलने गई थी….चर्चा के दैरान गडकरी ने मजाकिया अंदाज में कहा-आपके भाई राहुल गांधी का काम कर दिया अब आपका नहीं करूंगा तो लोग कहेंगे भाई का काम तो कर दिया पर बहन का नहीं किया… pic.twitter.com/5ixReEyy1G — Dinesh Dangi (@dineshdangi84) December 18, 2025
जब प्रियंका गांधी ने दिया हाजिरजवाबी से जवाब
बातचीत के दौरान गडकरी ने प्रियंका की कई मांगों पर सहमति जताई, लेकिन एक विशेष सड़क के मुद्दे पर पेंच फंस गया। वह सड़क राज्य सरकार के अधीन थी, जिसे लेकर गडकरी ने स्पष्ट किया कि यह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आती और राज्य सरकार को ही इसे बनाना होगा। इस पर प्रियंका गांधी ने अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ जवाब दिया, “कोई नहीं, राज्य में हमारी सरकार बनने वाली है, हम तब उसे खुद बनवा लेंगे।
यह भी पढ़ें:- सुप्रिया सुले ने संसद में उठाया पुणे के नवले ब्रिज हादसे का मुद्दा, नितिन गडकरी ने दिया जवाब
गडकरी से मुलाकात पर क्या बोली प्रियंका गांधी?
इस मुलाकात को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि “मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र, वायनाड से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि लंबित कार्यों को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने मेरी चिंताओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों से अपडेट लिया। मुझे पूरी उम्मीद है कि ये जरूरी मुद्दे, जो सीधे लोगों की सुरक्षा और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालते हैं, उन पर उचित ध्यान दिया जाएगा और उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
Met respected Shri @nitin_gadkari to raise issues concerning my constituency, Wayanad, and urged that pending works be expedited without further delay. He was kind enough to hear my concerns and get an update from the relevant officers. I sincerely hope these pressing issues… pic.twitter.com/UkxnXP6gxn — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 19, 2025
एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सुखद संकेत
लगभग 10 मिनट तक चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच की नोकझोंक काफी सुखद रही। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, जनहित के मुद्दों पर मंत्रियों और सांसदों की ऐसी सहज मुलाकातें एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी मानी जाती हैं।
Priyanka gandhi nitin gadkari funny moment parliament video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














