- Hindi News »
- India »
- Prime Minister Narendra Modi Will Leave For Kuwait From Today On A Two Day Visit
दो दिवसीय दौरे पर आज कुवैत रवाना होंगे पीएम मोदी, 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने दो दिवसीय कुवैत दौरे के लिए रवाना होंगे। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री कुवैत दौरे पर जा रहें हैं।
- Written By: मनोज आर्या

नरेंद्र मोदी, (प्रधानमंत्री), फोटो - मीडिया आर्काइव
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज शनिवार को कुवैत के दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम मोदी का ये दौरा खास माना जा रहा है, क्योंकि 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का कुवैत दौरा हो रहा है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी 21 और 22 दिसंबर को कुवैत में रहेंगे। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री कुवैत दौरे पर जा रहें हैं। इससे पहले साल 1981 में 43 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत की तरफ से आखिरी बार कुवैत का दौरा किया था। तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 2009 में पश्चिम एशियाई देश की यात्रा की थी।
प्रधानमंत्री कार्यायल से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी शनिवार सुबह 9:15 बजे दिल्ली से कुवैत के लिए उड़ान भरेंगे। 2 घंटे 20 मिनट की यात्रा के बाद उनकी विमान 11:35 बजे कुवैत में लैंड करेगी। स्थानीय समय के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर पीएम मोदी एक स्थानीय श्रमिक शिविर का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शेख साद अल अब्दुल्लाह इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जाएंगे, जहां पर ‘हाला मोदी’ कार्यक्रम में 4000-5000 भारतीय लोगों को संबोधित करेंगे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’…जिससे भाजपा हो जाती है चारों खाने चित्त, पीएम मोदी तक कर देते हैं गलती?
अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश का शक! रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग
दुनिया ने मानी मोदी की AI सोच, 86 देशों ने किया बड़ा ऐलान, भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब?
महाराष्ट्र बनेगा एग्रीकल्चर AI हब! CM फडणवीस ने वैश्विक निवेशकों को दिया बड़ा न्योता
आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गल्फ कप फुटबॉल के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। अगले दिन पीएम मोदी आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसमें कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस के साथ आधिकारिक बैठक करेंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए कुवैत में जबरदस्त तैयारी की गई है। भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित हैं।
उर्जा और हाइड्रोकार्बन के मुद्दे पर चर्चा
बता दें कि वर्तमान समय में कुवैत में 10 लाख भारतीय रहते हैं जिनकी संख्या वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा है। पीएम पीएम की कुवैत यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आएगी। पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन और कारोबारी रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी। कुवैत के अमीर के साथ द्विपक्षीय बैठक में स्थानीय मुद्रा में कारोबार पर भी चर्चा होगी।
Prime minister narendra modi will leave for kuwait from today on a two day visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
Feb 21, 2026 | 07:54 PMचुनाव से पहले ममता ने चला ऐसा दांव…कि बंगाल से उखड़ जाएंगे BJP के पांव? TMC के काम आएगी भाजपाई टैक्टिक!
Feb 21, 2026 | 07:51 PMमुंबई में परंपरागत कुश्ती पर घटता युवाओं का रुझान, महंगे खानपान और जिम ट्रेंड से कुश्ती अखाड़े सूने
Feb 21, 2026 | 07:51 PMशारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अब्बास ने बहू का मार डाला, यूपी में कलंकित हुआ रिश्ता
Feb 21, 2026 | 07:50 PMIND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
Feb 21, 2026 | 07:37 PMMBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
Feb 21, 2026 | 07:34 PMRK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग
Feb 21, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM














