- Hindi News »
- India »
- Prime Minister Narendra Modi Meet Indian Workers In Kuwait
कुवैत में भारतीय श्रमिकों से मिले PM मोदी, आज क्राउन प्रिंस से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा का आज दूसरा दिन है। इस दौरान, पीएम मोदी कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की
- Written By: मनोज आर्या

भारतीय श्रमिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में गल्फ स्पीक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में सबसे सस्ता डेटा (इंटरनेट) है और अगर हम दुनिया में कहीं भी या भारत में भी ऑनलाइन बात करना चाहते हैं, तो लागत बहुत कम है। यहां तक कि अगर आप वीडियो कॉन्फ्रेंस करते हैं, तो भी लागत बहुत कम है। लोगों को बहुत सुविधा है, वे हर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर सकते हैं। बता दें कि 43 साल बाद नरेंद्र मोदी कुवैत का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी ने कुवैता का दौरा किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत यात्रा का आज दूसरा दिन है। इस दौरान, पीएम मोदी कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत और कुवैत के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और सामरिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गौरतलब है कि इंदिरा गांधी के बाद, नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो कुवैत के दौरे पर गए हैं। कुवैत में भारतीय समुदाय की बड़ी संख्या है, और यह यात्रा भारत के विदेश नीति में एक नया मोड़ ला सकती है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
ममता बनर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’…जिससे भाजपा हो जाती है चारों खाने चित्त, पीएम मोदी तक कर देते हैं गलती?
अजित पवार प्लेन क्रैश में साजिश का शक! रोहित पवार ने PM मोदी को लिखा पत्र, उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग
दुनिया ने मानी मोदी की AI सोच, 86 देशों ने किया बड़ा ऐलान, भारत बनेगा AI का ग्लोबल हब?
महाराष्ट्र बनेगा एग्रीकल्चर AI हब! CM फडणवीस ने वैश्विक निवेशकों को दिया बड़ा न्योता
पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिसंबर 2024 को कुवैत की दो दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा पर कुवैत पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की, ‘हाला मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित किया, इसके साथ ही उन्होंने रामायण एवं महाभारत के अरबी अनुवादित संस्करणों पर हस्ताक्षर किए। इन गतिविधियों ने पाकिस्तान में विशेषकर राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा के बीच चर्चा का विषय बना दिया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कुवैत में गल्फ स्पीक लेबर कैंप का दौरा किया और भारतीय श्रमिकों से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा, “भारत में सबसे सस्ता डेटा(इंटरनेट) है और अगर हम दुनिया में कहीं भी या भारत में भी ऑनलाइन बात करना चाहते हैं, तो लागत बहुत कम है। यहां तक कि अगर… pic.twitter.com/HbRpmF1CJr — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2024
भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है- मोदी
अपने यूट्यूब चैनल पर कमर चीमा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुवैत दौरा इसलिए खास है क्योंकि इस दौरान उन्होंने रामायण और महाभारत का अनुवाद कराकर कुवैत के लोगों को दिया है। यह महत्वपूर्ण है कि इन किताबों का अरबी में अनुवाद हुआ है। अब भारत दुनिया को हिंदू जीवन शैली और प्रणाली के बारे में बता रहा है इसके अलावा भारत दुनिया को बता रहा है कि वो किस रास्ते पर काम कर रहा है।
Prime minister narendra modi meet indian workers in kuwait
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑस्ट्रेलिया फतह के बाद मंधाना ने जेमिमा की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- रोड्रिग्स की वजह से हासिल की लय
Feb 21, 2026 | 07:54 PMचुनाव से पहले ममता ने चला ऐसा दांव…कि बंगाल से उखड़ जाएंगे BJP के पांव? TMC के काम आएगी भाजपाई टैक्टिक!
Feb 21, 2026 | 07:51 PMमुंबई में परंपरागत कुश्ती पर घटता युवाओं का रुझान, महंगे खानपान और जिम ट्रेंड से कुश्ती अखाड़े सूने
Feb 21, 2026 | 07:51 PMशारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर अब्बास ने बहू का मार डाला, यूपी में कलंकित हुआ रिश्ता
Feb 21, 2026 | 07:50 PMIND vs SA Live Streaming: कैसे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच फ्री में देखें? ये है लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
Feb 21, 2026 | 07:37 PMMBVV पुलिस आयुक्तालय में मेगा भर्ती, युवाओं का जोश चरम पर, 921 रिक्त पदों के लिए 60 हजार आवेदन प्राप्त
Feb 21, 2026 | 07:34 PMRK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग
Feb 21, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM














