-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Prime Minister Narendra Modi Address On 78th Independence Day
ऐसी शिक्षा प्रणाली बना रहे कि छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश न जाना पड़े : PM नरेन्द्र मोदी
- Written By: रीना पंवार
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करना चाहती है जिससे युवाओं को पढ़ाई करने के लिए विदेश न जाना पड़े।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश में ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करना चाहती है जिससे युवाओं को पढ़ाई करने के लिए विदेश न जाना पड़े। गुरूवार को प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक संख्या में विदेशी छात्र भारत आएं और पढ़ाई करें।
आजादी के जश्न के मौके पर भारतवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘हम भारत में ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करना चाहते हैं कि युवाओं को पढ़ने के लिए विदेश जाने की जरूरत ही न पड़े। वास्तव में हम चाहेंगे कि अधिक संख्या में विदेशी छात्र यहां आएं और पढ़ाई करें।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा पर जोर दिया गया है।
पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं हजारों युवा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हमने पिछले 10 साल में मेडिकल सीटों की संख्या को करीब करीब एक लाख तक कर दिया। हर साल भारत से 25 हजार युवा मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए विदेशों में जाते हैं। ये युवा छात्र ऐसे-ऐसे देशों में जाते हैं कि मैं सुनकर हैरान रह जाता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: पासपोर्ट पर छपी ट्रंप की तस्वीर शान से चमकाते अपनी तकदीर
PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग
निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद
गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा
मेडिकल में बनेंगी 75 हजार नई सीटें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हमने तय किया है कि अगले पांच साल में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरकार ने विकसित भारत की पहली पीढ़ी को ध्यान में रखकर पोषण अभियान भी शुरू किया है। देशभर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया। झंडा फहराने के बाद पीएम मोदी ने स्वर्णिम काल में भारत की उपलब्धियों और 2047 के विकसित भारत की नीतियों को लेकर बात कही।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Prime minister narendra modi address on 78th independence day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMमुझे भी मिला था शिंदे की पार्टी से ऑफर! उद्धव ठाकरे गुट के बड़े नेता का दावा, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
Jul 03, 2026 | 12:26 PMराम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
Jul 03, 2026 | 12:22 PMAnanya Pandey Bold Photos: समंदर किनारे बिकनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
Jul 03, 2026 | 12:18 PMवर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक: 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
Jul 03, 2026 | 12:17 PMमहाकाल मंदिर का ‘त्रिनेत्र’ बना देश का गौरव: डिजिटल गवर्नेंस में मिला प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार
Jul 03, 2026 | 12:17 PMअल्प वर्षा से घबराएं नहीं, वैज्ञानिक खेती और बेहतर प्रबंधन से करें मुकाबला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Jul 03, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














