-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Surya Ghar Yojana 1 Crore Houses Will Be Illuminated With Free Electricity Every Month
PM मोदी का ऐलान हर महीने मिलेगी फ्री बिजली, ‘पीएम सूर्य घर योजना’ से रोशन होंगे 1 करोड़ घर
- Written By: साक्षी सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइल फोटो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मंगलवार को ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की घोषणा की। उन्होंने ‘X’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।”
हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली
पीएम मोदी ने लिखा- ‘‘75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ समेकित किया जाएगा जो और भी सहूलियतों को बढ़ाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
In order to further sustainable development and people’s wellbeing, we are launching the PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana. This project, with an investment of over Rs. 75,000 crores, aims to light up 1 crore households by providing up to 300 units of free electricity every month. — Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2024
मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर प्रणालियों यानी छतों पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, इस योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा।”
प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे PMSuryaGhar.gov.in पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।
Pm surya ghar yojana 1 crore houses will be illuminated with free electricity every month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
Jul 26, 2026 | 04:37 PMवर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Jul 26, 2026 | 04:26 PM‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Jul 26, 2026 | 04:23 PMमैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












