-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Will Address Election Rally In Chengalpattu Tamilnadu Today
तमिलनाडु में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, चेंगलपट्टू रैली में दिखेगा NDA का शक्ति प्रदर्शन
- Written By: मनोज आर्या
PM Modi: एनडीए को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में करीब 15 लाख लोग शामिल होंगे, जिनमें से अधिकांश उत्तरी तमिलनाडु से होंगे, साथ ही राज्य भर से पार्टी के पदाधिकारी भी आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Tamilnadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चेन्नई से 85 किलोमीटर चेंगलपट्टू में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए मदुरंथगम के एक मैदान में 45,000 से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो गई है। पीएम मोदी की इस रैली के जरिए विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाला है।
एनडीए को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में करीब 15 लाख लोग शामिल होंगे, जिनमें से अधिकांश उत्तरी तमिलनाडु से होंगे, साथ ही राज्य भर से पार्टी के पदाधिकारी भी आएंगे। इसको लेकर शुक्रवार को पूरे जीएसटी रोड कॉरिडोर पर प्रतिबंध लागू रहेगा, भारी वाहनों का आवागमन दिन भर के लिए बंद रहेगा और हल्के वाहनों को कई घंटों तक दूसरे मार्ग पर मोड़ा जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास तैयारी
पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की खास तैयारी की गई है। लगभग 3,500 पुलिसकर्मियों सहित सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। इसके अलावा ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रधानमंत्री के दोपहर 3:30 बजे के आसपास चेन्नई पहुंचने और हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल तक जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
बीजेपी कर रही गठबंधन को लेकर बातचीत
इस रैली का असली महत्व पर्दे के पीछे चल रहे राजनीतिक समीकरणों में निहित है। पिछले तीन दिनों में बीजेपी के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मोदी की यात्रा से पहले गठबंधन को मजबूत करने के लिए चेन्नई में लगातार वार्ता कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अधिक से अधिक सहयोगी मंच साझा करें, जिससे चुनाव से पहले एकता और गति का प्रदर्शन हो सके।
मंच पर एकजुट होंगे NDA के तमाम दल
मोदी के साथ मंच पर अन्नाद्रमुक महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान और संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन भी शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने केरल को दी नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, बोले- अब केवल अमीर नहीं गरीबों के पास भी क्रेडिट कार्ड
चेल्लामुथु जैसे क्षेत्रीय नेता भी आएंगे नजर
इस रैली में पीएमके नेता अंबुमणि रामदास; एएमएमके के टीटीवी दिनाकरन; तमिल मनीला कांग्रेस के जीके वासन; आईजेके के परिवेन्धर; पुधिया नीधि काची के एसी शनमुघम; थमिझागा मक्कल मुनेत्र कड़गम के जॉन पांडियन; और केसी तिरुमरन, जगन मूर्ति, एनआर धनपालन और चेल्लामुथु जैसे छोटे क्षेत्रीय नेता भी नजर आएंगे।
Pm narendra modi will address election rally in chengalpattu tamilnadu today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Aug 04, 2026 | 03:32 PM22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Aug 04, 2026 | 03:28 PMराम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
Aug 04, 2026 | 03:27 PMChickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Aug 04, 2026 | 03:24 PMकांग्रेस में शामिल हुए बसपा नेता नीरज शर्मा; प्रदीप माथुर ने दिलाई सदस्यता, पटुका पहनाकर किया अभिनंदन
Aug 04, 2026 | 03:20 PMPOK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PMWhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
Aug 04, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM














