- Hindi News »
- India »
- Pm Modi To Inaugurate Worlds Highest Railway Arch Bridge On June 6
इतिहास बनने में बस तीन दिन बाकी हैं! PM मोदी छह जून को जाएंगे कश्मीर, देखें पूरा शेड्यूल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को कश्मीर में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। चिनाब ब्रिज जम्मू कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का हिस्सा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

PM मोदी छह जून को जाएंगे कश्मीर, देखें पूरा शेड्यूल
जम्मू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सप्ताह के अंत में बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी में एक मील का पत्थर साबित होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे। मोदी छह जून को चिनाब रेल पुल को जनता को समर्पित करके अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। चिनाब रेल पुल 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (यूएसबीआरएल) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह कश्मीर घाटी को सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगा।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इतिहास बनने में बस तीन दिन बाकी हैं! दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, चिनाब पुल, जम्मू-कश्मीर में बनकर तैयार है… प्रधानमंत्री छह जून को चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे। नये भारत की शक्ति और दूरदर्शिता का गौरवपूर्ण प्रतीक।”
ट्रेन से कटरा जाएंगे पीएम मोदी
अधिकारियों ने बताया कि चिनाब पुल का उद्घाटन करने के बाद मोदी संभवतः ट्रेन से कटरा जाएंगे और रास्ते में अंजी खड्ड पर बने भारत के पहले केबल पुल का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस परियोजना से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित रेलवे के इंजीनियरों से बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को कटरा से उत्तरी कश्मीर के बारामूला तक वंदे भारत ट्रेन और बारामूला से कटरा तक एक अन्य ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
कश्मीर आने-जाने वाले सभी यात्रियों को कटरा में उतरना होगा
कटरा को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर के रूप में जाना जाता है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कश्मीर आने-जाने वाले सभी यात्रियों को कटरा में उतरना होगा और ट्रेन बदलनी होगी। उद्घाटन के बाद मोदी एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ने की परियोजना पर काम 1997 में शुरू हुआ था तथा भूवैज्ञानिक, स्थलाकृतिक तथा मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण इस परियोजना के पूरे होने की समय सीमा कई बार बढ़ाई गई। इसके कारण परियोजना की लागत बढ़ गई और इसे पूरा करने में 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई।
119 किलोमीटर लंबा है ट्रैक
कुल 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना में से 209 किलोमीटर का कार्य चरणों में पूरा किया गया, जिसमें 118 किलोमीटर का काजीगुंड-बारामूला खंड का पहला चरण अक्टूबर 2009 में पूरा हुआ, इसके बाद 18 किलोमीटर का बनिहाल-काजीगुंड खंड जून 2013 में, 25 किलोमीटर का उधमपुर-कटरा खंड जुलाई 2014 में तथा 48.1 किलोमीटर का बनिहाल-संगलदान खंड पिछले वर्ष फरवरी में पूरा हुआ। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, 119 किलोमीटर लंबा ट्रैक सुरंगों से होकर गुजरता है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसे पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी से लैस किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ट्रैक के हर इंच पर नजर रखी जा रही है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi to inaugurate worlds highest railway arch bridge on june 6
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 23 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानिए स्वभाव, करियर, और जीवन का पूरा भविष्यफल
May 23, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
May 23, 2026 | 06:10 AMMaharashtra Weather: आज 6 जिलों में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की चेतावनी
May 23, 2026 | 05:55 AMHonda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
May 23, 2026 | 05:45 AMMobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM












