- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Rahul Gandhi Warns Congress Leaders Working For Bjp From Mp
‘BJP के लिए काम करते हैं कुछ कांग्रेसी’, MP से राहुल गांधी ने दी पार्टी नेताओं को वार्निंग, बोले- रिटायर करेंगे लंगड़े घोड़े
राहुल ने आगे कहा, "कुछ लोग हताशा में बयान देते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो भाजपा के लिए काम भी करते हैं। हमें कहीं से तो शुरुआत करनी ही होगी। कार्यसमिति ने तय किया है कि हम जिला अध्यक्षों से शुरुआत करेंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
भोपाल: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से गुजराज जैसी बात मध्य प्रदेश में भी दोहराई है। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए बैठकें करने भोपाल आए राहुल गांधी ने जाने से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को बीजेपी का एजेंट करार दिया।
राहुल गांधी ने किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि हमारे कार्यकर्ता बीजेपी को हराना चाहते हैं, लेकिन उनके हाथ बंधे हुए हैं। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस की विचारधारा, कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई कमी नहीं है।
दो-तीन लोग गलत बयान देते है: राहुल
उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए इस कमरे में प्रतिभाशाली लोगों की टोली मौजूद है, लेकिन आपके हाथ बंधे हुए हैं। ऐसा क्यों है? क्योंकि कांग्रेस संगठन में आपकी आवाज ठीक से नहीं सुनी जाती। ये हमारी सेना है, जो लड़ने और मरने के लिए तैयार है, लेकिन बीच में दो-तीन लोग गलत बयान देते रहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
MP News: 2.5 साल में तौयार होंगे जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर के रिंग रोड, निर्माण कार्यों को मिली नई गति
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला! 2022 दंगों के दौरान दर्ज किए गए मामलों को लिया वापस, BJP ने उठाए सवाल
ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम
जबलपुर में NCC के 40 कैडेट्स के बीमार होने से मचा हड़कंप, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
‘कुछ ऐसे भी हैं जो बीजेपी के लिए काम करते हैं’
राहुल ने आगे कहा, “कुछ लोग हताशा में बयान देते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं जो भाजपा के लिए काम भी करते हैं। हमें कहीं से तो शुरुआत करनी ही होगी। कार्यसमिति ने तय किया है कि हम जिला अध्यक्षों से शुरुआत करेंगे। इसी शुरुआत से हम मध्य प्रदेश में पार्टी का निर्माण करेंगे। आपमें से कुछ लोग पूरे जोश के साथ कांग्रेस के लिए काम करते हैं, जबकि कुछ थके हुए हैं, अच्छे मूड में नहीं हैं या तनाव में हैं।”
राहुल गांधी ने कहा, “अब हमें रेस के घोड़े और बारात के घोड़े में फर्क करना होगा। कांग्रेस पार्टी कभी रेस के घोड़े को बारात में भेज देती है। जैसा कि कमल नाथ जी ने कहा, और कभी बारात के घोड़े को रेस में डाल देती है।
राहुल गांधी ने बताया सीक्रेट। रेस के घोड़े और बारात के घोड़े की कहावत उन्होंने कमलनाथ जी से सीखी।@RahulGandhi pic.twitter.com/nT5YQtuNlp — PRATEEK (@PRATEEKPARIHA07) June 3, 2025
राहुल ने कहा कि एक तीसरी श्रेणी भी है- लंगड़े घोड़ों की। हमें यह छांटना होगा कि कौन लंगड़ा है, कौन बारात का है और कौन रेस का है। रेस के घोड़े को रेस में भेजना है, शादी के घोड़े को बारात में भेजना है और लंगड़े घोड़े को रिटायर करना है। उसे बताना है कि घास खाओ और दूसरों को परेशान मत करो, नहीं तो कार्रवाई करनी होगी।”
Rahul gandhi warns congress leaders working for bjp from mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: चीन की नजर और भारत की चिंता, क्यों अहम है ‘चिकन नेक’?
May 23, 2026 | 07:19 AMPre Monsoon Rain Alert Pune: महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, पुणे समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान
May 23, 2026 | 07:19 AMवैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो आज से भारत यात्रा पर, क्वाड मीटिंग में होंगे शामिल
May 23, 2026 | 07:14 AMनवभारत विशेष: बीजिंग-मास्को गठजोड़ भारत के लिए चुनौती, हमारी रक्षा सप्लाई चेन पर असर
May 23, 2026 | 07:10 AMMahayuti Alliance Dispute: महायुति में बढ़ी अंदरूनी तकरार, हसन मुश्रिफ ने संजय शिरसाट पर जताई नाराजगी
May 23, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 23 मई LIVE: दिल्ली में शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में आग, गुस्साई भीड़ ने दमकल पर किया हमला
May 23, 2026 | 06:58 AMदिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
May 23, 2026 | 06:58 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














