पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी और लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं

PM Modi paid tribute to Atal Bihari Vajpayee Madan Mohan Malviya on their birth anniversary and wish countrymen Merry Christmas
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published on
Updated on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmibai) को भी उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा कीशुभकामनाएं दी।

 भारतीय नारीशक्ति के पराक्रम की प्रतीक को कोटि-कोटि नमन

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी के जयंती पर श्रद्धांजलि दिया। पीएम मोदी ने 'X' पर ही पोस्ट करके स्वत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी।

 पोस्ट के जरिए प्रधानंमत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय नारीशक्ति के पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जन्म-जयंती पर मेरा कोटि-कोटि नमन। विदेशी हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ उनके साहस, संघर्ष और बलिदान की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी।

 छठपर्व की शुभकामनाएं

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने पोस्ट के जरिये कहा कि महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com